ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में आज होगा खेला! नीतीश देंगे इस्तीफा, जदयू और भाजपा में बैठकों का दौैर जारी

PATNA : भाजपा आलाकमान के निर्देश पर शनिवार शाम भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई और इसमें सभी नेताओं को पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णय की जानकारी दी गई। रविवार की सुबह नौ

बिहार में आज होगा खेला! नीतीश देंगे इस्तीफा, जदयू और भाजपा में बैठकों का दौैर जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : भाजपा आलाकमान के निर्देश पर शनिवार शाम भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई और इसमें सभी नेताओं को पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णय की जानकारी दी गई। रविवार की सुबह नौ बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। सुबह दस बजे पार्टी के सभी विधायकों को भी बुला लिया गया है। नीतीश कुमार आज बतौर मुख्यमंत्री 9वीं बार शपथ ले सकते हैं। सीएम के साथ ही भाजपा कोटे से दो उप मुख्यमंत्री के शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण में गृहमंत्री अमित शाह या जेपी नड्डा शामिल हो सकते है।


वहीं, सुबह दस बजे से जदयू विधानमंडल दल की बैठक भी रखी गई है, जिसमें नीतीश कुमार पार्टी नेताओं को अपने निर्णय से अवगत करायेंगे। इस बैठक में साढ़े दस बजे के बाद भाजपा के विधायक जुड़ेंगे तथा यह बैठक एनडीए विधायक दल की बैठक में तब्दील हो जाएगी। भाजपा की ओर से राजभवन को नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित होने वाली नई सरकार को समर्थन का पत्र सौंपा जाना लगभग तय माना जा रहा है। नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपकर नई सरकार के गठन का दावा पेश कर सकते हैं।


ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार का बतौर मुख्यमंत्री 9वीं बार शपथ ग्रहण रविवार को ही आयोजित हो सकता है। मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा कोटे से दो उप मुख्यमंत्री के शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण में गृहमंत्री अमित शाह या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की चर्चा है। साल 2020 के चुनाव में भाजपा के साथ जीतकर आए नीतीश कुमार ने 9 अगस्त 2022 को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 10 अगस्त को उन्होंने 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। साथ में तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शनिवार को इस सरकार ने अपने कार्यकाल के 536 दिन पूरे किये।