ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में 5 दिन का होगा शीतकालीन सत्र, अपराध और शराबबंदी को लेकर विपक्ष उठा सकती है सवाल

PATNA : बिहार विधानमंडल शीतकालीन सत्र की शुरआत आगामी दिसंबर से होने वाला है। इसको लेकर कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है। जिसके बाद कैबिनेट के फैसले के

बिहार में 5 दिन का होगा शीतकालीन सत्र, अपराध और शराबबंदी को लेकर विपक्ष उठा सकती है सवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार विधानमंडल शीतकालीन सत्र की शुरआत आगामी  दिसंबर से होने वाला है। इसको लेकर कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है। जिसके बाद कैबिनेट के फैसले के बाद स्वीकृति के लिए राजभवन भी इसे भेजा जाएगा। इस बार का शीतकालीन सत्र बेहद छोटा होने वाला है। यह शीतकालीन सत्र महज 5 दिन का होने वाला है। इस सत्र में बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले कुसुम देवी और नीलम देवी को सदस्ता दिलाई जाएगी। 


शीतकालीन सत्र के 5 दिनों के सत्र में पहले दिन यानी 13 दिसंबर को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष का संबोधन होगा। उसके बाद नए चयनित 2 विधायकों को शपथ भी दिलायी जायेगी। पीठासीन पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद शोक प्रस्ताव होगा और सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। पीठासीन पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद शोक प्रस्ताव होगा और सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। 


इसके बाद 14 दिसंबर से प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही की शुरुआत होगी। शून्य काल और ध्यानकर्षण भी होगा। 5 दिनों के सत्र में सरकार की ओर से कई विधायक भी पेश किए जाएंगे। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ऐसे तो विशेष सत्र बुलाया गया था। लेकिन यह पहला सत्र होगा जिसमें बीजेपी सरकार को घेरेगी। इसी तरह विधान परिषद में भी 5 दिनों का सत्र होगा। 19 दिसंबर को विधानमंडल सत्र का समापन हो जाएगा। 


बता दें कि, बिहार में नीतीश कुमार का भाजपा के साथ नाता तोड़ने के बाद यह अपना शीतकालीन सत्र होगा जब राजद और जदयू साथ मिलकर सरकार का पक्ष रखेगी। वहीं, भाजपा विपक्ष में होगी और विधानसभा में विजय कुमार सिन्हा तो परिषद् में सम्राट चौधरी विपक्ष का नेता होंगे। उम्मीद जताई जा रही है इस कारण यह शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि,बिहार में बढ़ते अपराध और शराबबंदी के बावजूद बिहार में तस्करी का मुद्दा गरमाएगा। पक्ष और विपक्ष सत्र की शुरूआत होने से पहले हर मुद्दों की तैयारी कर लेना चाहते हैं। कुढ़नी विधानसभा का उपचुनाव भी है ऐसे में कई मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।