ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार में 3 नए नगर निकाय का हुआ गठन, 7 को किया गया उत्क्रमित और कुछ के नामों में भी संशोधन

PATNA : कैबिनेट की बैठक में आज कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी। बिहार में 3 नये नगर निकाय का गठन हुआ वही 7 को उत्क्रमित किया गया वही 7 के क्षेत्र और नाम में संशोधन किया गया है। पट

बिहार में 3 नए नगर निकाय का हुआ गठन, 7 को किया गया उत्क्रमित और कुछ के नामों में भी संशोधन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA : कैबिनेट की बैठक में आज कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी। बिहार में 3 नये नगर निकाय का गठन हुआ वही 7 को उत्क्रमित किया गया वही 7 के क्षेत्र और नाम में संशोधन किया गया है। पटना का मनेर नगर पंचायत को नगर परिषद किया गया। वही लखीसराय के बड़हरिया नगर पंचायत अब नगर परिषद में तब्दिल हो गया है। 


वही सहरसा नगर परिषद अब नगर निगम हो गया है। मुजफ्फरपुर नगर निगम के क्षेत्र का भी विस्तार किया गया है। जमुई में नगर पंचायत झाझा नगर परिषद हो गया है। मधुबनी में झंझारपुर नगर पंचायत और नालंदा में इस्लामपुर नगर पंचायत भी अब नगर परिषद हो गया है।


पश्चिम चंपारण में योगपट्टी नगर पंचायत का नाम मच्छरगामा नगर पंचायत करने को मंजूरी दी गयी है। मधुबनी नगर निगम में ग्राम पंचायत मगरोनी के उत्तरी वार्ड संख्या एक-दो और वार्ड संख्या रघुनी देहट के वार्ड संख्या 8 से 13 को नगर निगम में सम्मलित किया गया है।


किशनगंज में नगर पंचायत पोआखरी में एक राजस्व ग्राम को सम्मलित किया गया है। नवादा के नगर परिषद हिसुआ में रेपुरा को जोड़ा गया है। दरभंगा के नगर पंचायत कमतौल में ग्राम पंचायत अधियारी दक्षिणी के वार्ड संख्या 14 और राजस्व ग्राम हेसरी को जोड़ा गया है।अब उसका नया नाम नगर पंचायत कमतौल अधियारी होगा।


टैग्स