ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : मणिपुर के 6 JDU विधायकों ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, ललन सिंह ने कहा- जल्द हासिल करेंगे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

PATNA : मणिपुर विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर जनता दल यूनाइटेड ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव में JDU के 38 उम्मीदवारों में से 6 ने जीत दर्ज की जबकि 5 उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे।

बिहार : मणिपुर के 6 JDU विधायकों ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, ललन सिंह ने कहा- जल्द हासिल करेंगे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मणिपुर विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर जनता दल यूनाइटेड ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव में JDU के 38 उम्मीदवारों में से 6 ने जीत दर्ज की जबकि 5 उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे। मणिपुर में जीत हासिल करने वाले जदयू के सभी 6 विधायकों ने शुक्रवार को पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, मंत्री संजय झा समेत अन्य लोग मौजूद थे।


मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजधानी पटना के एक होटल में सभी नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर ललन सिंह ने कहा कि यह जदयू के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि जदयू ने बिहार के बाहर मजबूती से कदम रखा है। ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में जदयू जल्द ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हालिस कर लेगी।


मुख्यमंत्री से मिलने वाले मणिपुर के छह विधायकों में थंगमेईबंद से जीते खुमुकचम जोइकिसन सिंह, वांग्खेई से जीते थंगजम अरुण कुमार, लिलांग से जीते मो. अब्दुल नासिर, जिरिबाम से जीते मो. अचाबउद्दीन, चुराचांदपुर से जीते एल.एम. खाउते एवं तिपाईमुख से जीते न्गुसंगलुर सानाटे शामिल थे।

टैग्स