ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार को एक और मेडिकल कॉलेज की मंजूरी, सांसद रामकृपाल यादव ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रति आभार जताया

PATNA: राजधानी पटना के बिहटा ईएसआईसी हॉस्पिटल में नया मेडिकल कॉलेज खुलेगा। राज्य सरकार की ओर यह मांग की गयी थी। जिस पर विचार के बाद गुरुवार को केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज खोल

बिहार को एक और मेडिकल कॉलेज की मंजूरी, सांसद रामकृपाल यादव ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रति आभार जताया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के बिहटा ईएसआईसी हॉस्पिटल में नया मेडिकल कॉलेज खुलेगा। राज्य सरकार की ओर यह मांग की गयी थी। जिस पर विचार के बाद गुरुवार को केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दे दी है। अब 2022 सत्र से MBBS की 100 सीटों के लिए एडमिशन शुरू होगा। बिहटा में ईएसआईसी अस्पताल में अब मेडिकल कॉलेज भी खुलेगा। केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पाटलिपुत्र के भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव को इस बात की जानकारी दी। वही इसे मंजूरी दिए जाने पर सांसद रामकृपाल यादव ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रति आभार जताया।


मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी देने पर पाटलिपुत्र के बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रति आभार जताया। सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि पटना में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित एम्स के बाद यह ईएसआईसी दूसरा मेडिकल कॉलेज होगा। मेडिकल की तैयारी करने वाले बिहार के बच्चों को इसका फायदा मिल सकेगा। 


गौरतलब है कि इस मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की मांग लंबे समय से राज्य सरकार कर रही थी। इस मामले पर विचार करने के बाद केंद्र सरकार ने आज इसकी मंजूरी दे दी है। अब 2020 से यहां MBBS के 100 सीटों के लिए एडमिशन लिया जाएगा।


फिलहाल ESIC में 400 बेड का अस्पताल चलता है लेकिन मेडिकल कॉलेज की अनुमति नहीं रहने के कारण परिसर का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। ऐसे में केंद्र की मंजूरी मिलने और मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद ESIC हॉस्पिटल भी सुचारू रूप से अब काम करने लगेगा। 



टैग्स