ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

‘बिहार की जनता I.N.D.I.A और NDA से त्रस्त.. तलाश रही नया विकल्प’ प्रशांत किशोर का बड़ा अटैक

PATNA: जन सुराज के जरिए बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर पदयात्रा कर राज्यभर के जिलों का दौरा कर रहे हैं। विभिन्न जिलों के पंचयातों मे जा जाकर राज्य और केंद्र स

‘बिहार की जनता I.N.D.I.A और NDA से त्रस्त.. तलाश रही नया विकल्प’ प्रशांत किशोर का बड़ा अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जन सुराज के जरिए बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर पदयात्रा कर राज्यभर के जिलों का दौरा कर रहे हैं। विभिन्न जिलों के पंचयातों मे जा जाकर राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी को बता रहे हैं। पीके ने एक बार फिर महागठबंधन और एनडीए गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि बिहार के लोग I.N.D.I.A और NDA दोनों से त्रस्त हो चुके हैं और नया विकल्प तलाश कर रहे हैं।


जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में बदलाव की बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता का मूड अगर समझा जाए तो सूबे की जनता नया विकल्प चाहती है। हालांकि, वो विकल्प कौन है अभी हाल-फिलहाल में ये नहीं बताया जा सकता है। बिहार में आप कहीं भी चले जाइए लोग नीतीश कुमार और लालू यादव के 32 सालों के शासन से इस हद तक झेल चुके हैं कि जनता का कहना है कि उन्हें नया विकल्प चाहिए। बिहार की जनता भाजपा और महागठबंधन दोनों दलों के गठबंधन से त्रस्त हैं।


प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में अगर सर्वे कराकर देखेंगे तो पचास प्रतिशत लोग एक नया विकल्प चाहते हैं लेकिन वो विकल्प कौन होगा और कैसा होगा, इस पर व्यापक स्तर पर साकारात्मक बहस जरूर होनी चाहिए। बिहार की जनता यहां के तीनों दलों से विमुख हो चुकी है। क्योंकि पिछले दस वर्षों में यहां के लोगों की किसी भी स्तर पर तरक्की नहीं हुई है और बिहार सभी मानकों पर, चाहे शिक्षा, रोजगार और आर्थिक विकास में से किसी पर भी प्रगति नहीं कर पाया है और आज भी देश का सबसे गरीब राज्य है।