ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

रामविलास की 76वीं जयंती पर हाजीपुर में आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण, बिहार के सभी जिलों में लगेगी प्रतिमा

PATNA: पद्मभूषण रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण 5 जुलाई को होगा। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में प्रेस को संबोधित करते हुए इस बात की जानकार

रामविलास की 76वीं जयंती पर हाजीपुर में आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण, बिहार के सभी जिलों में लगेगी प्रतिमा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पद्मभूषण रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण 5 जुलाई को होगा। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में प्रेस को संबोधित करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों में रामविलास की प्रतिमा लगाई जाएगी। जिसकी शुरुआत उनके कर्म भूमि हाजीपुर से की जाएगी। 


चिराग पासवान ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान की 76वीं जयंती पर बाबा चौहरमल नगर में 6 फीट की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। चिराग ने कहा कि पार्टी के लिए यह बड़ा दिन है। पुत्र होने के नाते मेरे लिए भावुक दिन है। कार्यक्रम में परिवार के सभी लोग मौजूद रहेंगे। चाचा पशुपति पारस मेरे चाचा हैं भले ही वे मुझे अपना भतीजा नहीं मानते हो लेकिन हमने उन्हें भी  निमंत्रण भेजा है। यह मेरी जिम्मेवारी भी बनती है। 


रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाए जाने पर कहा कि लोजपा (रामविलास) पार्टी खुद पद्मभूषण रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने में समर्थ है। पार्टी सरकार के दया पर नहीं है हमलोगों ने फैसला लिया है कि बिहार के सभी जिलों में पार्टी की तरफ से रामविलास पासवान की प्रतिमा लगायी जाएगी। 


लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए का मतलब नीतीश कुमार कहते हैं तो इसमें वे क्या गलत बोल रहे हैं जो लोगों को अच्छा नहीं लग रहा। बिहार के मौजूदा एनडीए सरकारर में विरोधाभास खुलकर नजर आता है।


 बात चाहे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का मामला हो, जातिगत गणना,अग्निपथ योजना, सेंट्रल यूनिवर्सिटी या फिर जनसंख्या नियंत्रण कानून इन सभी मुद्दों पर बीजेपी और जेडीयू के बीच विरोधावास दिखाई देता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का खुलकर विरोध बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष करते दिखते हैं। एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में एक अलग गठबंधन तैयार हो इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 


चिराग ने कहा कि जब हर विषयों पर विरोधाभास रहने के बावजूद एक साथ क्यों है? एक मात्र कारण सत्ता की लालच है। मीडिया ने पूछा कि अब आप किस तरफ जाएंगे तब चिराग ने कहा कि यह चुनाव के वक्त ही तय करेंगे कि महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे या फिर एनडीए का हिस्सा। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को जो प्राथमिकता देता उसके साथ हम जाएंगे।




टैग्स