ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

बिहार के पूर्व मंत्री ने तेजस्वी यादव से पूछा, क्या हुआ तेरा वादा..वो कसम वो इरादा !

PATNA: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार के उपमु

बिहार के पूर्व मंत्री ने तेजस्वी यादव से पूछा, क्या हुआ तेरा वादा..वो कसम वो इरादा !
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने दो महीने पहले यह घोषणा की थी कि आईजीआईएमएस में सब कुछ फ्री मिलेगा। यहां इलाज से लेकर जांच तक मरीजों को निशुल्क मिलेगा लेकिन आज तक इस पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि युवराज किस गम में कहां गुम हो गये हैं पता ही नहीं चल रहा। 


हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आगे कहा कि बिहार के सभी अस्पतालों की हालत खस्ता है लेकिन साहब लोगों को इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उनका निशान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव पर था। संतोष कुमार सुमन ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जरूर मशीने तक अस्पताल में नहीं लगवा पा रहे हैं। 


सब पीपीपी मोड पर लगेगा। तब फिर किसी सांसद, विधायक का बेटा करोड़ों डकार जाएगा जैसे 1600 करोड़ का एम्बुलेंस घोटाले में हुआ था। उन्होंने कहा कि सुशासन कब का कुशासन बन गया है। संतोष सुमन ने आगे कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने से पहले तेजस्वी यादव ने राज्य की जनता से पढ़ाई, दवाई, कमाई, सुनवाई, कार्रवाई का वादा किया था। वो सब जुमले रह गये। उन्होंने तेजस्वी से पूछा कि क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा! 










टैग्स