ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार के पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित : 6 को गैलेंट्री अवॉर्ड, 17 को मिलेगा सराहनीय सेवा पुलिस पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट

PATNA : पूरे देश में कल गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस समारोह से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले देश भर के पुलिसकर्मियों को दिये जाने वाले पुरस्क

बिहार के पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित : 6 को गैलेंट्री अवॉर्ड, 17 को मिलेगा सराहनीय सेवा पुलिस पदक, यहां देखें पूरी  लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पूरे देश में कल गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस समारोह से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले देश भर के पुलिसकर्मियों को दिये जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस साल बिहार के कुल 25 अफसरों व जवानों को पदक दिए जाएंगे, जिनमें 6 को वीरता पुलिस पदक (मेडल फॉर गैलेंट्री), दो को विशिष्ट (डिस्टिंग्विश्ड) सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 17 को सराहनीय (मेरिटोरियस) सेवा के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गयी है। 


बिहार से गैलेंट्री पुलिस मेडल के लिए एएसआई ज्योति कुमार सिंह, हवलदार दिवंगत विश्वा उरांव, कांस्टेबल शंभु महतो, अपर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार झा, एसआई धर्मेन्द्र पासवान, जूनियर कमांडो बीर बहादुर रोका का चयन हुआ है। इसके आलावा विशिष्ट (डिस्टिंग्विश्ड) सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से आर मलार विझी, अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार और सुनीता कुमारी, इंस्पेक्टर, बिहार को सम्मानित किया जाएगा। 


वहीं, इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए अन्य पुलिस सेवा में कार्यरत लोगों को भी पदक दिए जाएंगे। लिस्ट के मुताबिक पी कन्नन, पुलिस महानिरीक्षक, बिहार, अशोक कुमार चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक, बिहार, अभय कुमार लाल, पुलिस अधीक्षक, बिहार, राजेश कुमार, स्टाफ अधिकारी, माननीय मुख्यमंत्री के निजी सचिव, बिहार, रमाकान्त प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक, बिहार, दिलीप कुमार दास, हवलदार, बिहार, असित कुमार पात्रा, हवलदार, बिहार, सोमनाथ उरावं, हवलदार 406 पदक दिया जाएगा। 


इसके आलावा बिनोद कुमार, सिपाही, बिहार, संतोष कुमार पाल, हवलदार 195, बिहार, प्रबेज आलम, सहायक उपनिरीक्षक, बिहार, प्रेमचंद पासवान, सहायक उपनिरीक्षक, बिहार, रोहित कुमार चौपाल, कांस्टेबल 4278, बिहार, रवीन्द्र कुमार पासवान, कांस्टेबल 3480, बिहार, अशोक राम, कांस्टेबल 3783, बिहार, मधु कुमारी, सिपाही 214, बिहार, अशोक कुमार सिंह, चालक हवलदार 03, बिहार को पुलिस पदक दिया जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में विशेष रूप से विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है।  सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन शीलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। वहीं, पुलिस पदक (वीरता पुरस्कार) जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशेष बहादुरी के लिए दिया जाता है।