ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

‘बिहार के हालात पाकिस्तान से भी बदतर..’, बीजेपी सांसद का सरकार पर तीखा हमला

PATNA: समस्तीपुर में पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पर एसएचओ नंदकिशोर यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। विपक्षी दल इस घटना को लेकर सरकार के ऊपर हमलावर बनी हुई है। इ

‘बिहार के हालात पाकिस्तान से भी बदतर..’, बीजेपी सांसद का सरकार पर तीखा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: समस्तीपुर में पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पर एसएचओ नंदकिशोर यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। विपक्षी दल इस घटना को लेकर सरकार के ऊपर हमलावर बनी हुई है। इसी बीच बीजेपी सांसद और बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला है।


सरकार पर हमला बोलते हुए संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर हो गई है। बिहार में अगर गौ तस्करों के खिलाफ कोई भी शख्स आवास उठाएगा तो उसकी लाश ही दिखेगी, चाहे वह पुलिस का आदमी हो या आम लोग हों। उन्होंने कहा कि बेतिया में 15 अगस्त को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ पाकिस्तान का झंडा लहराया गया। जिन छात्रों ने इसका विरोध किया उनको अब सरकार जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 


जायसवाल का कहना था कि जिस तरह से रामनवमी के दिन महावीरी झंडा बदलने की परंपरा है उसी तरह से चंपारण में नागपंचमी के दिन झंडा बदलने की परंपरा रही है लेकिन बेतिया के लालसरैया में अगर कोई भी व्यक्ति महावीरी झंडा खरीदकर घर जाता दिख जाता है तो उसे अरेस्ट कर लिया जाता है और उसे जेल में बंद कर दिया जाता है। इस सरकार में स्वतंत्रता दिवस के दिन पाकिस्तान का झंडा लहराने वालों को तो छूट है लेकिन महावीरी झंडा लगाने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन हो रहा है।