ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंजिनियर है बिहार के CM, नहीं है चंद्रयान-3 की कोई जानकारी ! बगले झांकने लगे नीतीश कुमार, फिर बोले .... चलिए अच्छा है

PATNA : आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होनी है। इसरो के अनुसार इसको लेकर जो समय तय है कि उसी समय मिशन पूरा होगा। अब ऐसे में आज जब बिहार के सीएम से सवाल

इंजिनियर है बिहार के CM, नहीं है चंद्रयान-3  की कोई जानकारी ! बगले झांकने लगे नीतीश कुमार, फिर बोले .... चलिए अच्छा है
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होनी है। इसरो के अनुसार इसको लेकर जो समय तय है कि उसी समय मिशन पूरा होगा। अब ऐसे में आज जब बिहार के सीएम से सवाल किया गया तो वो बगली झांकने लगे। उस दौरान देखने पर यह महसूस हो रहा था कि सीएम नीतीश कुमार को इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। सीएम ने पत्रकारों के चंद्रयान-3 से जुड़े सवालों पर पहले तो चुप हो गए उसके बाद अपने बगल में खड़े भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी के तरफ से इसके बारे में जानकारी मिलने के उपरांत भी सीएम अच्छी तरह से समय नहीं पाए और महज एक औपचारिकता निभाते हुए नजर आए। 


दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर का उद्धाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान सीएम से जब पत्रकारों ने यह सवाल किया कि - चंद्रयान-3 लैंडिंग हो रही है। तो पहले तो सीएम सवाल समझ ही नहीं पाए, उसके बाद उनके बगल में खड़े अशोक चौधरी ने उन्हें इसके बारे में बताया। उसके बाद महज सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि - अरे चलिए अच्छी बात है, ई सब में तो ठीक है। 


मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रहे हैं। लगातार जेडीयू के कई नेता यह कहते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री इंजीनियर हैं और उन्हें राज्य का किस तरीके से विकास हो इस बारे में बेहतर ढंग से जानकारी है। ऐसे में जब आज चंद्रयान से जुड़े सवालों को लेकर नीतीश कुमार चुप दिखे तो यह सवाल उठना शुरू हो गया कि - क्या नीतीश कुमार जानबूझकर इसको लेकर कुछ नहीं बोलना चाहते थे या फिर इसके सही में उन्हें चंद्रयान को लेकर कोई जानकारी नहीं है।


इधर , बापू परीक्षा परिषद के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि- हम बस चाहते थे कि एक जगह सभी परीक्षा एक जगह हो। उसे लेकर यह भवन बना है। यह खुशी की बात है। आज बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई यहां पर कर सकते हैं। निशुल्क कोचिंग भी यहां पर बच्चों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब यह भवन बन रहा था तभी हमने कहा था कि इस भवन का नाम बापू के नाम पर रखा जाए इसलिए इस भवन का नाम बापू परीक्षा परिसर है।