ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार के बूथ कमेटी अध्यक्षों से आज बात करेंगे पीएम मोदी, लोकसभा चुनाव को लेकर देंगे गुरुमंत्र

PATNA: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। ऐसे में बीजेपी ने अपना पूरा दम लगा दिया है। कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देने के लिए प्

बिहार के बूथ कमेटी अध्यक्षों से आज बात करेंगे पीएम मोदी, लोकसभा चुनाव को लेकर देंगे गुरुमंत्र
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। ऐसे में बीजेपी ने अपना पूरा दम लगा दिया है। कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देने के लिए प्रधानमंत्री मंगलवार को बिहार के सभी बूथ कमेटी या अध्यक्ष, पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से से सीधा संवाद करेंगे।


मंगलवार की शाम 6 बजे प्रधानमंत्री मोदी बिहार के 77392 भाजपा बूथ अध्यक्षों और करीब 10 हजार पन्ना प्रमुखों से बात करेंगे। इस दौरान वे नौतन, जाले, नवादा, रफीगंज, खगड़िया विधानसभा के एक एक बूथ से सीधा संवाद करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जानना और उसे गति देना है। 


प्रधानमंत्री अपने संवाद में कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेंगे और उनका मार्गदर्शन तो करेंगे ही भाजपा नेताओं से चुनाव की तैयारियों की जानकारी भी लेंगे। बीजेपी इस लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत का दावा कर रही है और इसे सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ बढ़ रही है। 


प्रधानमंत्री से संवाद को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री नमो एप, नमो टीवी तथा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल 'नरेन्द्र मोदी’ के माध्यम से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। बिहार बीजेपी ने इसको लेकर खास तैयारी कर रखी है।