ब्रेकिंग
होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारहोमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहार

बिहार : दो दिनों में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी; तापमान में भी दर्ज किया गया गिरावट

PATNA : बिहार के लोगों के लिए यह काम की खबर है। प्रदेश के सभी हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। जिसके बाद राज्य के कई जिलों में तापमान में भी गिरावट आई है। अ

बिहार : दो दिनों में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी; तापमान में भी दर्ज किया गया गिरावट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के लोगों के लिए यह काम की खबर है। प्रदेश के सभी हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। जिसके बाद राज्य के कई जिलों में  तापमान में भी गिरावट आई है। अब राज्य में किसी भी जिले में अधिकतम तापमान 40 या उससे ऊपर नहीं है। प्रदेश में कई जगहों पर छिटपुट वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं। सीमांचल में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई है।



मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बक्सर से होकर गुजर रही है। वहीं अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश केबाकी हिस्सों में मानसून के विस्तार से वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएंगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना व इसके आसपास आंशिक रूप से बादल छाने के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। वहीं सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। विभाग के तरफ से पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


वहीं, मानसून के प्रभाव से पटना समेत 25 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार  को 39.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। किशनगंज जिले में सर्वाधिक वर्षा 145.2 मिमी दर्ज की गई। अररिया, पश्चिमी चंपारण, सुपौल में भी कुछ जगहों पर बारिश हुई है। 


इधर, मानसून के कारण राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में  में भी  दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पटना में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। दिन भर बादलों की आवाजाही होती रही। इससे लोगों ने उमस भरी गर्मी झेली। शाम ढलने पर पुरवा के प्रवाह से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना में भी बारिश की छिटपुट गतिविधियां बनने के आसार हैं। पटना जिले में भी मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।