ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के लिए भेजे गए नये नाम, प्रभारी ने 5 नामों की सूची सोनिया गांधी को सौंपी

PATNA: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जो खबर निकलकर आ रही है उसमें पांच नये नाम अध्यक्ष पद के लिए भेजे गए है।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के लिए भेजे गए नये नाम, प्रभारी ने 5 नामों की सूची सोनिया गांधी को सौंपी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जो खबर निकलकर आ रही है उसमें पांच नये नाम अध्यक्ष पद के लिए भेजे गए है। सबसे पहला नाम पूर्व सांसद रंजीता रंजन का है। जो जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की पत्नी है और सुपौल से कांग्रेस की सांसद रह चुकी है। 2019 में वो सुपौल से लोकसभा का चुनाव हार गई थी। कयास ये लगाये जा रहे है कि अगले महीने पप्पू यादव अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करेंगे। पप्पू यादव ने भी दो दिन पहले मीडिया से बात करते हुए ये कहा था कि 16 जनवरी को वो बड़ी घोषणा करने वाले है।


कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दूसरा नाम प्रेमचंद्र मिश्रा का है जो बिहार विधान परिषद के सदस्य है और पार्टी के ब्राह्मण चेहरा माने जाते है। मदन मोहन झा के अध्यक्ष पद से हटने की भरपाई प्रेमचंद्र मिश्रा को कमान सौंपकर की जा सकती है। तीसरा नाम परवीन कुशवाहा का है जो कांग्रेस के पुराने नेता है और कुशवाहा जाति से आते है। केंद्रीय नेतृत्व के करीबी माने जाने वाले कुशवाहा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और एआईसीसी के मेंबर भी है। 


अगला नाम कांग्रेस अध्यक्ष के लिए शकील अहमद खान का है जो कटिहार के कदवा से विधायक हैं। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष रहे कन्हैया कुमार को कांग्रेस ज्वांइन कराने में शकील अहमद खान की बड़ी भूमिका मानी जाती है। आरजेडी से अलग बिहार में कांग्रेस की अपनी पहचान बने इसके पुरजोर समर्थक माने जाने वाले शकील अहमद खान कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास की सूची में अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार है।


अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह का भी नाम सोनिया गांधी को भेजी गई है। अवधेश सिंह बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके है और गया के वजीरगंज से कई बार विधायक रह चुके है। इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मीरा कुमार से लेकर राजेश राम तक के नामों की चर्चा हुई लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका। एक बार फिर इन 5 नामों को लेकर चर्चा हो रही है, उम्मीद ये किया जा रहा है कि खरमास के बाद कोई अंतिम फैसला हो सकता है।