ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : चलती बोलेरो में लगी आग, लोगों की सूझ बूझ से टला बड़ा हादसा

BAGHA : बिहार लगातार अपने किसी न किसी खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बगहा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अचानक से एक बोलेरो में आग लग ग

बिहार : चलती बोलेरो में लगी आग, लोगों की सूझ बूझ से टला बड़ा हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGHA : बिहार लगातार अपने किसी न किसी खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बगहा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अचानक से एक बोलेरो में आग लग गई है। यह घटना बगहा के रामनगर का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बगहा के रामनगर–लौरिया रोड में स्थित कोल्ड स्टोर के समीप यह हादसा हुआ है। आग लगने के बाद ड्राइवर ने भागते हुए किसी तरह से गाड़ी को एक बगीचे में घुसा दिया। हालांकि लोगों के द्वारा पानी फेंक कर आग पर किसी तरह से काबु पाया गया। बताया जा रहा है कि जब आग लगी थी तब गाड़ी के अंदर कुल दो लोग थे। जिन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 


वहीं, यह आग कैसे लगी थी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। लोगों ने बताया कि नीचे गाड़ी धू–धू कर जल रही थी। जो कुछ दूर से जलती हुई आ रही थी। जिसका पता ड्राइवर को नहीं था। लेकिन चीनी मिल के जाम के कारण जैसे ही गाड़ी रुकी लोगों ने चिल्लाना शुरू किया। जिसके बाद भागदड मच गई। किसी तरह से ड्राइवर ने गाड़ी को एक बगीचे में घुसाया। इसके पहले लोगों ने पानी फेकने भी शुरू कर दिया था। समय से आग पर काबू पाया गया।


उधर, जैसे ही इस घटना की सूचना नजदीकी थाने को दी गई। उसके बाद थाना से अग्निशामक बल को वहां को भेज कर आज को पूर्ण रूप से बुझाया गया। समय रहते आग पर काबु कर लेने के कारण किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई है। गाड़ी मालिक संदीप जायसवाल ने बताया कि चालक आदित्य गाड़ी को लेकर रामनगर से बड़गो आ रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी है।