ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार: CBI रेड को जातीय जनगणना से जोड़ रही आरजेडी, JDU ने काटी कन्नी

PATNA: लालू प्रसाद यादव के 17 ठिकानों पर एक साथ सीबीआई ने रेड की है। शुक्रवार की सुबह से ही रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर सीबीआई छापे

बिहार: CBI रेड को जातीय जनगणना से जोड़ रही आरजेडी, JDU ने काटी कन्नी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लालू प्रसाद यादव के 17 ठिकानों पर एक साथ सीबीआई ने रेड की है। शुक्रवार की सुबह से ही रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी चल रही है। आरजेडी का कहना है कि बिहार में जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी के साथ आने से बीजेपी में बेचैनी बढ़ गई है। इसलिए बीजेपी के इशारे पर CBI ने यह कार्रवाई की है।


आरजेडी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष शिवानंद तिवारी ने सीबीआई की छापेमारी पर सवाल उठाया है। शिवानंद तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव के बीच बढ़ती नजदीकी भाजपा को बर्दास्त नहीं हो रही है। शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और आरएसएस जातीय जनगणना को रोकना चाहते हैं ताकि जाति आधारित जनगणना से सही जानकारी सामने न आ जाए। देश की बहुसंख्‍यक आबादी संसाधनों और सुविधाओं से वंचित है। साधनों के सही तरीके से बंटवारे की मांग जाति जनगणना के बाद उठ सकती है। इसलिए यह मसला उठाया जा रहा है।


इधर, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में जो बहालियां हुई थीं उसपर लंबे समय से सवाल उठ रहा था। लालू यादव पर रेलवे में नौकरी देने के एवज में जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप लगा है उसी आरोप को लेकर सीबीआई जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शिवानंद तिवारी और आरजेडी के लोग सीबीआई रेड को जातीय जनगणना से जोड़ रहे हैं जो बिल्कुल गलत है।


अशोक चौधरी ने कहा है कि जातीय जगनणना का प्रस्ताव बिहार सरकार लेकर आई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंशा थी कि बिहार में जाति आधारित जनगणना हो, ताकि हर जाति के लोगों की स्थित स्पष्ट हो सके। आरजेडी का यह कहना कि जातीय जनगणना को रोकने के लिए सीबीआई की छापेमारी चल रही है, वह बिल्कुल गलत है। मुख्यमंत्री ने पहले ही जातीय जनगणना को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है।