ब्रेकिंग
पापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंप

बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला, ये छात्र नहीं दे सकेंगे इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा;कैंसल हुआ एडमिट कार्ड

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक सख्त निर्णय लेते हुए इंटर में नामांकन रद्द होने वाले परीक्षार्थियों के इंटर की प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है। लगातार

बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला, ये छात्र नहीं दे सकेंगे इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा;कैंसल हुआ एडमिट कार्ड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक सख्त निर्णय लेते हुए इंटर में नामांकन रद्द होने वाले परीक्षार्थियों के इंटर की प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण शिक्षा विभाग की ओर से काफी संख्या में इंटर के परीक्षार्थियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। समिति ने कहा कि वैसे सभी विद्यार्थी जिनका नामांकन पंजी से नाम काट दिया गया है। उनका समिति के स्तर से निर्गत इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र कैंसल कर दिया गया है।


दरअसल, प्रायोगिक परीक्षा के केंद्राधीक्षक एवं सभी प्लस टू स्तरीय शिक्षण संस्थान के प्रधान एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को समिति ने निर्देश जारी कर कहा है कि किसी भी परिस्थिति में ऐसे छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित नहीं कराया जायेगा। जिनका नामांकन पंजी से नाम काट दिया गया है।  इसको लेकर सभी स्कूल में आदेश पत्र भेज दिया गया है। 


वहीं, सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपने संस्थान के नामांकन रद्द किये गये विद्यार्थियों की सूची सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक को उपलब्ध कराएंगे। इस संबंध में समिति ने सभी विद्यालयों के प्राचार्य को पत्र जारी कर दिया है। समिति ने कहा है कि इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 26 दिसंबर को ही एडमिट कार्ड जारी किया गया था। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए छात्रों को 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है।