ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार बोर्ड 10 वीं की रिजल्ट जारी, लड़कियों ने बड़े पैमाने पर मारी बाजी

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के छात्र ने इस परीक्षा में टॉप किया है। इन्हें 489 अंक प्राप्त हुआ है। यह शेखपुरा

बिहार बोर्ड 10 वीं की रिजल्ट जारी, लड़कियों ने बड़े पैमाने पर मारी बाजी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के छात्र ने इस परीक्षा में टॉप किया है। इन्हें 489 अंक प्राप्त हुआ है। यह शेखपुरा जिले की रहने वाले बताए जा रहे है। इनका नाम मोहमद रुम्मान अशरफ है। दूसरे नंबर पर भोजपुर की नम्रता और औरंगाबाद की ज्ञानी अनुपमा रहीं। सिर्फ 37 दिन में 16 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है। इसके लिए टॉपर्स का फिजिकल वैरिफिकेशन पहले ही हो चुका है। 81.04 फीसदी स्टूडेंट इस बार सफल हुए हैं। 


बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर, बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर समेत कई पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है। इस बार की परीक्षा में कुल स्टूडेंट सफल हुए हैं। जिसमें प्रथम श्रेणी से पास हुए स्टूडेंट की संख्या 5 लाख 11 हजार 623 है। जबकि द्वितीय  2 लाख 99 हजार 518 है।  तृतीय श्रेणी से पास स्टूडेंट की संख्या 19 हजार 447 है। इस बार परीक्षा में कुल 13 लाख  05 हजार 203 स्टूडेंट पास हुए। 


मालूम हो कि, बिहार बोर्ड के तरफ से दसवीं के बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट को एक लैपटॉप और एक लाख नगद राशि उपहार स्वरूप दिया जाएगा। टॉपर का फिजिकल वैरिफिकेशन भी हो चुका है। इससे पहले बिहार बोर्ड ने मंगलवार 21 मार्च को 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। इसके बाद से मैट्रिक के छात्र और छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका इंतजार आज खत्म हो गया है। 


आपको बताते चलें कि, इस बार बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था जिस परीक्षा में कुल 16.37 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 8 लाख 35 हजार 213 लड़कियां और 8 लाख 31 हजार 201 लड़के शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड ने पिछले साल भी 31 मार्च को ही मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था और इस बार भी आज यानी 31 मार्च को उसने दसवीं बोर्ड का परिणाम जारी किया है।


 ऐसे कर सकेंगे अपना रिजल्ट

  • रिजल्ट के लिए छात्र सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। उसके बाद रिजल्ट खुल जाएगा, अपना रिजल्ट चेक कर लें और फिर उसे  डाउनलोड कर लें।