ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर हो रही चर्चा, सदन में सोते नजर आए मंत्री सुमित सिंह

PATNA: बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा हो रही है। मंत्री विजय कुमार चौधरी जब सदन में अपनी बात रख रहे थे तब बिहार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह सोते

बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर हो रही चर्चा, सदन में सोते नजर आए मंत्री सुमित सिंह
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा हो रही है। मंत्री विजय कुमार चौधरी जब सदन में अपनी बात रख रहे थे तब बिहार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह सोते नजर आए। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार के संबोधन के दौरान सुमित सिंह लगातार सोते नजर आए। 


तारकिशोर प्रसाद के संबोधन के बाद मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बसीरवद्र जी की एक सेर सुनाते हुए कहा कि "कुछ तो मजबूरियां रही होगी यूं ही कोई बेवफा नहीं होता, अपना दिल टटोलकर देखिए यूं ही फासला नहीं होता। हमने ना कोई विश्वासघात किया और ना ही जनादेश का अपमान किया। हमने कहा था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हीं है। बिहार की जनता ने बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार का साथ दिया है। 


विजय कुमार चौधरी आगे कहते हैं कि जिस महादलित को सीएम बनाए जाने की बात तारकिशोर प्रसाद कर रहे है वो आज हमारे साथ ही बैठे है। 17 में जब हम गठबंधन तोड़ के इनके साथ सरकार बनाएं थे तो वह जनादेश का सम्मान था आज अपमान हों गया पहले जब हम इनके साथ थे तो 126 की ताकत के साथ बिहार की सेवा करते थे अब तो 164 के ताकत के साथ बिहार की सेवा करने का कमा करेंगे।


आगे विजय चौधरी कहते हैं कि हम मुगालते में नहीं रहते है। हम अपनी सीमा जानते है। हम अपने नेता के नेतृत्व में बिहार चमकाने का काम किये। इतिहास गवाह है की जब-जब बीजेपी को सत्ता में आना हुआ तब तक नीतीश जी के पीछे ही आए हैं। जब विजय कुमार चौधरी सदन को संबोधित कर रहे थे तभी उनके ठीक पीछे नीतीश कैबिनेट के मंत्री सुमित कुमार सिंह सो रहे थे। 


बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर हो रही चर्चा, सदन में सोते नजर आए मंत्री सुमित सिंह

बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर हो रही चर्चा, सदन में सोते नजर आए मंत्री सुमित सिंह



टैग्स