ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार : बालू लदे ट्रैक्टर ने शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत

JAMUI : खबर जमुई की है, जहां सड़क हादसे में एक टीचर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह चौक की है। यहां बालू लदे ट्रैक्टर ने टीचर को ठोकर मार दी। मृतक की पहचान

बिहार : बालू लदे ट्रैक्टर ने शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : खबर जमुई की है, जहां सड़क हादसे में एक टीचर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह चौक की है। यहां बालू लदे ट्रैक्टर ने टीचर को ठोकर मार दी। मृतक की पहचान गुगुडीह गांव के 63 साल के विंद्र सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ विंद्र सिंह स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रतनपुर की ओर से आ रही महिंद्रा ट्रैक्टर ने गुगुडीह चौक पर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भाग निकला। 




इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फुट उठा। उन्होंने ट्रैक्टर के टायर की हवा निकाल कर शव को गुगुलडीह चौक पर रख कर सडक जाम कर दिया है। सूचना पाकर बरहट थानाध्यक्ष चित्तरंजन कुमार, एसआई राजेश रंजन, मुखिया बलराम सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई है। 


टैग्स