ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIG BREKING : तेजस्वी यादव बने पापा, घर आई नन्हीं परी

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री को बेटी हुई है। तेजस्वी ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दी है। इस फोटो में

BIG BREKING : तेजस्वी यादव बने पापा, घर आई नन्हीं परी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री को बेटी हुई है। तेजस्वी ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दी है। इस फोटो में तेज भी अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। इसके साथ ही उनकी बहन रोहणी आचार्य ने भी ट्वीट कर लिखा है कि, आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने।


मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के घर नई पीढ़ी का आगमन हो गया है। लालू के बेटे और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। 27 मार्च की सुबह तेजस्वी की पत्नी रेचल उर्फ राजश्री ने बेटी को जन्म दिया। तेजस्वी के साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों ने भी बेटी के आगमन पर खुशियां जाहिर कीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, लालू के घर नन्हीं  परी के आगमन पर जल्द ही एक कार्यक्रम आयोगित की जाएगी।


मालूम हो कि, पिछले दिनों जब ईडी की रेड लालू परिवार पर हुई तो लालू यादव ने आरोप लगाया था कि उनकी बीमार बहू राजश्री से भी पूछताछ की गई। एक दिन पहले ही राबड़ी देवी भी पटना से दिल्ली गईं क्योंकि राजश्री अस्पताल में भर्ती हुई थी। इधर, तेजस्वी यादव का पुत्री होने के बाद अब उसके नाम पर चर्चा शुरू हो चुकी है। वैसे तो तेजस्वी और लालू समर्थक अपने मन से सोशल मीडिया पर नाम सुझा रहे हैं। लेकिन चर्चा यह भी है कि लालू परिवार के इस सबसे छोटे सदस्य का नाम लालू यादव ही रखेंगे।