ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस से नहीं डरी RJD, जगदानंद बोले.. उम्मीदवार वापस नहीं होंगे

PATNA : बिहार में 2 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने जिस तरह कांग्रेस को औकात बताई उसके बाद लगातार बिहार के कांग्रेसी नेता आरजेडी और तेजस्वी यादव

विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस से नहीं डरी RJD, जगदानंद बोले.. उम्मीदवार वापस नहीं होंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में 2 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने जिस तरह कांग्रेस को औकात बताई उसके बाद लगातार बिहार के कांग्रेसी नेता आरजेडी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आग उगल रहे हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने बीजेपी को मदद करने के लिए महागठबंधन को कमजोर किया है। लेकिन कांग्रेस के इस आक्रामक तेवर के बावजूद आरजेडी पीछे हटने को तैयार नहीं है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों विधानसभा सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार नामांकन करेंगे। जगदा बाबू ने कहा है कि महागठबंधन को तभी मजबूत बना सकते हैं जब आरजेडी मजबूत रहे।


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारा मकसद विरोधियों को फिटकरी देना है हम इसके लिए सभी का सहयोग मांग रहे हैं यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस से नाराज है जगदानंद सिंह ने कहा कि हम सभी का सम्मान करते हैं हमारे मन में ऐसी कोई बात नहीं


जगदा बाबू ने कहा कि मैं शुरू से कह रहा हूं कि महागठबंधन हर सीटों पर लड़ेगा। आरजेडी मजबूत रहेगा तब अपने महागठबंधन के साथियों को सहयोग करेगा। यह किसने कह दिया हर सीट पर महागठबंधन लड़ेगी। आरजेडी हर सीट पर महागठबंधन के सभी लोगों को जीताने का काम करेंगी। 


जगदा बाबू ने कहा कि मदन मोहन झा से तीन बार बात हुई है। हमलोग महागठबंधन के साथी है। सबका सहयोग मानते है सबकों सहयोग देते है। हमारे द्वारा तो कोई अल्टीमेटम नहीं दिया गया है। हमारे द्वारा तो सबका सम्मान किया गया है। जो चीज सामने है ही नहीं उस पर चर्चा मैं क्यों करूं। संभावना के आधार पर मैं बातें नहीं करता।