ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

भोला यादव की गिरफ्तारी पर JDU-BJP ने कहा-जांच एजेंसी अपना काम कर रही है..यदि आरोप हैं तो जांच होगी

DESK: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव को सीबीआई ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। इसके अलावा दरभंगा, पटना सहित उनके 4 ठिकानों पर छापेमा

भोला यादव की गिरफ्तारी पर JDU-BJP ने कहा-जांच एजेंसी अपना काम कर रही है..यदि आरोप हैं तो जांच होगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव को सीबीआई ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। इसके अलावा दरभंगा, पटना सहित उनके 4 ठिकानों पर छापेमारी की गयी। नौकरी के बदले जमीन और IRCTC स्कैम मामले में अब उन्हें 2 अगस्त तक  सीबीआई की रिमांड पर भेजा गया है। भोला यादव की गिरफ्तारी पर बीजेपी और जेडीयू की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। 


बीजेपी नेता व बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने भोला यादव की गिरफ्तारी पर कहा कि पहले से ही यह मामला चल रहा था। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। वही बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री व जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने लालू के करीबी भोला यादव की गिरफ्तारी पर कहा कि यदि कोई कार्रवाई किसी पर हो रही है तो उसमें हमलोग क्या कर सकते है? कानून अपने हिसाब से काम करता है। कानून के हिसाब से जो लोग दोषी पाए जाते हैं तब उन पर कार्रवाई होती है। राजद नेता भोला यादव पर यदि आरोप है तो जांच होगी ही।


आरजेडी नेता भोला यादव को सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया गया है। सीबीआई ने आगामी 2 अगस्त तक भोला यादव की रिमांड मांगी थी और दिल्ली की राहुल एवेन्यू कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि भोला यादव अगले 7 दिनों तक सीबीआई की रिमांड पर रहेंगे। इस दौरान सीबीआई उनसे आईआरसीटीसी घोटाले को लेकर पूछताछ करेगी। 


भोला यादव के साथ-साथ ह्रदयानंद चौधरी को भी सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई ने ये कारवाई की है। बता दें, ह्रदयानंद चौधरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, ह्रदयानंद ने लालू यादव की बेटी हेमा यादव को जमीन गिफ्ट किया था. मुंहबोली बहन बताकर ह्रदयानंद ने तोहफे में हेमा को जमीन दी थी.