ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

भोजपुरी में भी बने सेंसर बोर्ड, बोले राजद MLC ... मीठी है भोजपुरी बोली, लेकिन BJP कर रही बदनामी

PATNA : भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर लागतार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य के अंदर जातिसूचक और अश्लील गाना गाने वाले गायकों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसक

भोजपुरी में भी बने सेंसर बोर्ड, बोले राजद MLC ... मीठी है भोजपुरी बोली, लेकिन  BJP कर रही बदनामी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर लागतार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।  राज्य के अंदर जातिसूचक और अश्लील गाना गाने वाले गायकों पर कार्रवाई भी की जा रही है।  इसको लेकर पुलिस मुख्यालय के तरफ से आदेश भी जारी किया जा चूका है। जिसमें साफ़ तौर पर इस तरह की गानों पर पावंदी लगाने की बात कही गई है।  इस बीच अब इस पुरे मामले को लेकर राजद के एमएलसी सुनील सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस मसले को लेकर विधान परिषद् के अंदर भी भाजपा को घरते हुए सवाल उठाया है। 


राजद एमएलसी ने परिषद् के अंदर भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा कि, यह जो कुछ भी हो रहा है यह उचित नहीं है। भाजपा से जुड़ें हुए लोग ही इस तरह ही अश्लील गानों को गा रहे हैं और उसको बढ़वा दे रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भाजपा ने विरोध जताया और सभापति के निर्देश के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन, सदन के बाहर आते ही उन्होंने इस मसले पर फिर से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


राजद एमएलसी ने कहा कि,भोजपुरी की जो मिठास है वो कोयल की बोली से कम नहीं है। पुरे देश में 6 करोड़ से अधिक लोग भोजपुरी बोलते हैं। पुरे विश्व में इसकी पहचान बन रही है इसके बाद भी इसमें अश्लीलता परोसी जा रही है यह कहीं से भी उचित नहीं है। इसी को लेकर हमने सवाल उठाया था।  इसके आलावा उन्होंने मनोज तिवारी, रविकिशन और दिनेश लाल यादव पर भी सवाल उठाते हुए हमला बोला। इसी कारण आज देश के युवा उनसे सिख कर इस तरह का काम कर रहे हैं। इसी पर रोक लगाने को लेकर हमने सवाल उठाया था। इसके साथ ही भोजुपरी में भी सेंसर बोर्ड बनाने की मांग उन्होंने करते हुए कहा कि, भोजपुरी गाने को मार्केट में लाने से पहले उसकी टेस्टिंग होनी चाहिए।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता