ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग, हरियाणा से आए प्रतिनिधिमंडल ने की तेजस्वी और चंद्रिका राय से मुलाकात

PATNA: इन दिनों सेना में अहीर रेजीमेंट की मांग उठ रही है। अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर हरियाणा से आए संयुक्त अहीर रेजिमेंट के प्रतिनिधिमंडल ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुल

भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग, हरियाणा से आए प्रतिनिधिमंडल ने की तेजस्वी और चंद्रिका राय से मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इन दिनों सेना में अहीर रेजीमेंट की मांग उठ रही है। अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर हरियाणा से आए संयुक्त अहीर रेजिमेंट के प्रतिनिधिमंडल ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की। तेजस्वी से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय के बेटे पूर्व मंत्री चंद्रिका राय से भी मिले। हरियाणा से आए प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने के लिए चल रहे आंदोलन को लेकर समर्थन मांगा।


बता दें कि इंडियन आर्मी में अलग-अलग रेजिमेंट हैं। यह व्यवस्था सिर्फ थल सेना में ही है। वायु सेना या नौसेना में इस तरह की कोई रेजिमेंट नहीं है। सिख रेजिमेंट, गोरखा रेजिमेंट, राजपूत रेजिमेंट, मराठा रेजिमेंट का नाम आपने सुना होगा। यह एक तरीके से सेना टुकड़ियां होती हैं। 


इन सभी टुकड़ियों को मिलाकर सेना पूरी होती है। सेना में रेजिमेंट का बंटवारा ब्रिटिश काल में ही हुआ था। तब अंग्रेजों ने अपनी जरूरतों के अनुसार अलग-अलग ग्रुपों में सेना में भर्ती की थी। कभी यह भर्तियां जाति के आधार पर हुईं तो कभी समुदाय के आधार पर और उसके बाद इसी आधार पर रेजिमेंट बन गई। थलसेना में भी इंफेंट्री में ही यह रेजिमेंट देखने को मिलती है।


आरजेडी नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने हरियाणा से आए संयुक्त अहीर रेजिमेंट के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे। अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर उनकी मुलाकात हुई। इस मामले पर उनकी तेजस्वी यादव से बातचीत हुई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय के बेटे पूर्व मंत्री चंद्रिका राय से भी प्रतिनिधिमंडल मिले। हरियाणा से आए प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने के लिए चल रहे आंदोलन को लेकर समर्थन मांगा।


भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग, हरियाणा से आए प्रतिनिधिमंडल ने की तेजस्वी और चंद्रिका राय से मुलाकात

टैग्स