ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

भारी विरोध के बाद बाबा बागेश्वर का बिहार आगमन आज, लगेगा सियासी मजमा

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आज पटना आगमन हो रहा है। उनके पटना आगमन से पहले राजधानी को पोस्टर से पाट दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ बाबा बागेश्वर ने अपने

भारी विरोध के बाद बाबा बागेश्वर का बिहार आगमन आज,  लगेगा सियासी मजमा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आज पटना आगमन हो रहा है। उनके पटना आगमन से पहले राजधानी को पोस्टर से पाट दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ बाबा बागेश्वर ने अपने अधिकारी ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट जारी कर कहा है कि - मैं आ रहा हूं बिहार।


दरअसल, बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बिहार में सियासत तेज है। एक तरफ राज की सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल राजद के तरफ से इनका विरोध किया जा रहा है और एयरपोर्ट पर ही घेरने की बात कही जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा और सनातन धर्म का समर्थन करने वाले कई संगठन इनके स्वागत और सुरक्षा की बात कह रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ के प्रांगण में 13 मई से 17 मई तक हनुमत कथा का प्रवचन करेंगे । धीरेंद्र शास्त्री से मिलने बिहार के महामहिम राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी जा सकते हैं। आज आयोजन समिति ने राज्यपाल भवन जाकर महामहिम को आमंत्रण कार्ड दिया था, जिस पर राज्यपाल महोदय ने सहमति जताते हुए आने का आश्वासन दिया है। 


वहीं, आयोजन समिति के संरक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि  बाबा कल सुबह 8 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद पटना में एक स्पेशल आवास में ठहराव होगा और कुछ घंटे बाद वह नौबतपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके साथ ही बीते शाम को ही बाबा की टीम पटना पहुंच गई है। इनमें लगभग 40 लोग हैं, जो बाबा के प्रवचन में सहयोगी हैं।  इसमें रसोईया और वस्त्र-सज्जा की टीम शामिल है।  ये सभी पटना आ चुके हैं। 


आपको बताते चलें कि, बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा निर्धारित हनुमंत कथा स्थल को कवर करने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने व्यापक सुरक्षा उपाय किए हैं। बिहार एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा है कि, निर्धारित यात्रा के दौरान शांति सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय हर तरह से सजग है।  बड़ी भीड़ के इकट्ठा होने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की गई है।