ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

‘भ्रष्टाचार करने वाला कोई हो उसकी गिरफ्तारी तय’ लैंड फॉर जॉब केस में ED के एक्शन पर बोले सम्राट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार पर ईडी की शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी की टीम ने शुक्रवार को लालू के करीबी कारोबारी अम

‘भ्रष्टाचार करने वाला कोई हो उसकी गिरफ्तारी तय’ लैंड फॉर जॉब केस में ED के एक्शन पर बोले सम्राट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार पर ईडी की शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी की टीम ने शुक्रवार को लालू के करीबी कारोबारी अमित कात्याल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ईडी के इस एक्शन को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। बिहार बीजेपी के प्रदेश सम्राट चौधरी ने इसको लेकर पलटवार किया है।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की कार्रवाई को लेकर जहां सत्ताधारी दल केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव के नजदीक आते ही केंद्र की सरकार विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने इसको लेकर पलटवार किया है। सम्राट ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में जो लोग भी अपराधी होंगे उनकी गिरफ्तारी तय है। अगर अपराध किया है तो गिरफ्तारी होगी चाहे वह कोई भी रहे।


बता दें कि रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने जिस अमित कात्याल को हिरासत में लिया है, उसने राबडी सरकार के समय पटना में बीयर की फैक्ट्री लगायी थी। बाद में उसने अपनी कंपनी एके इंफोसिस्टम को तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के नाम कर दिया था। 


ईडी ने कई दफे अमित कात्याल को समन भेजा था लेकिन उसने कोर्ट में जांच को रोकने की अर्जी लगायी थी हालांकि कोर्ट ने राहत देने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को अमित कात्याल ईडी के सामने पेश हुआ, जहां पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। अब आरजेडी और सत्ताधारी दल आरोप लगा रहे हैं कि लालू परिवार को डराने के लिए केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है। फर्स्ट बिहार के लिए पटना से शैलेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता