ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेटे अजीत ने JDU में जाते ही पिता जगदानंद सिंह की कराई फजीहत, ललन सिंह बोले.. पता नहीं क्यों RJD में बेइज्जत हो रहे?

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह आज अपने बेटे अजीत सिंह की वजह से भारी फजीहत झेल रहे हैं। दरअसल उनके बेटे अजीत सिंह ने आज जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम

बेटे अजीत ने JDU में जाते ही पिता जगदानंद सिंह की कराई फजीहत, ललन सिंह बोले.. पता नहीं क्यों RJD में बेइज्जत हो रहे?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह आज अपने बेटे अजीत सिंह की वजह से भारी फजीहत झेल रहे हैं। दरअसल उनके बेटे अजीत सिंह ने आज जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया। जेडीयू के जिस मंच पर अजीत सिंह ने तीर का दामन थामा उसी मंच से उनके पिता जगदानंद सिंह पर खूब निशाने लगाए गए। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जगदानंद सिंह को घेरते हुए सीधा सवाल दाग दिया कि वे मेरे पुराने साथी रहे हैं। हम लोगों ने एक साथ राजनीति की है लेकिन पता नहीं क्यों जगदा बाबू आरजेडी में रहकर इतनी बेइज्जती सह रहे हैं?


राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे पेशे से इंजीनियर अजीत सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई जेडीयू नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जगदानंद सिंह को घेरते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने यह सिखाया कि कभी भी सम्मान, आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ समझौता ना करें। 


कभी-कभी हमकों आश्चर्य होता है कि जगदानंद भाई जैसे व्यक्ति किस बात के लिए अपमानित होकर भी वहां पड़े हुए है। किस बात के लिए अपमान सह रहे हैं। यह उम्र का तकाजा हो सकता है। उनके बेटे अजीत सिंह हमसे ज्यादा समझ सकते हैं। जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह का सम्मान और आत्मसम्मान जागा और आज वे हमारे बीच में है। जबकि पिता अपमानित हो रहे है।


पिता नहीं समझ पा रहे है लेकिन पिता का दर्द पुत्र समझ रहा है। इसलिए राजद को छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो रहे है। व्यापार वाली पार्टी से परिवार वाली पार्टी में शामिल होने के लिए सभी का स्वागत और अभिनंदन हैं। हमारी पार्टी एक परिवार के रूप में काम करती है। दूसरी पार्टी जहां ये लोग पहले थे वह व्यापार वाली पार्टी है। व्यापार वाली पार्टी से परिवार वाली पार्टी में आने के लिए सभी का स्वागत और अभिनंदन हैं।