ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

‘बेंगलुरु-मुंबई से गाल फुलाकर लौटे फूफाजी.. PM तो दूर CM भी नहीं बन पाएंगे’ नीतीश पर बीजेपी का तंज

PATNA: मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में शामिल होने के बाद जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह हजारी के खुलासे के बाद इसको लेकर बिहार की सियासत ग

‘बेंगलुरु-मुंबई से गाल फुलाकर लौटे फूफाजी.. PM तो दूर CM भी नहीं बन पाएंगे’ नीतीश पर बीजेपी का तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में शामिल होने के बाद जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह हजारी के खुलासे के बाद इसको लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। हजारी ने शनिवार को खुलासा करते हुए कहा था कि I.N.D.I.A गठबंधन में सबकुछ तय हो चुका है और नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी पर सहमति बन गई है। हजारी के इस बयान को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। केंदीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि नीतीश कुमार पीएम तो दूर अब सीएम भी नहीं बन पाएंगे।


दरअसल, बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर पटना जक्शन पहुंचे थे। यहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चौबे ने सीएम नीतीश पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि फूफा जी बेंगलुरु और मुंबई की बैठक से गाल फुलाकर पटना वापस लौटे थे। अब फूफाजी का कोई स्थान नहीं है। ये फूफाजी अब धीरे धीरे संन्यास लेने जा रहे हैं। फूफाजी को संन्यास लेना ही होगा, पीएम उम्मीदवार तो दूर अब वे भविष्य में सीएम के भी उम्मीदवार नहीं होंगे। 


वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार के नहीं शामिल होने पर भी अश्विनी चौबे ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को विकास से कोई मतलब नही हैं। अब नीतीश कुमार विनाशकारी तत्वों की गोद में बैठे हुए हैं और उनको विकास से कोई मतलब नहीं है। पूर्व के रेलमंत्री का इतना छोटा मन कि वे रेलवे के आमंत्रण के बावजूद कार्यक्रम में नहीं आए जबकि कई राज्यों में वहां के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे। क्या नीतीश कुमार को देश और बिहार के विकास से चिढ़ है?