ब्रेकिंग
झाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समन

बेगूसराय की घटना पर सरकार पर जमकर बरसे सुशील मोदी, कहा-हिन्दूस्तान के इतिहास में यह पहली घटना

PATNA: बिहार के बेगूसराय जिले में जंगलराज की वापसी का बड़ा उदाहरण देखने को मिला। जहां बाइक पर सवार दो अपराधियों ने नेशनल हाइवे पर आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसम

बेगूसराय की घटना पर सरकार पर जमकर बरसे सुशील मोदी, कहा-हिन्दूस्तान के इतिहास में यह पहली घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के बेगूसराय जिले में जंगलराज की वापसी का बड़ा उदाहरण देखने को मिला। जहां बाइक पर सवार दो अपराधियों ने नेशनल हाइवे पर आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें 10 लोगों को गोली लगी और एक की मौत हो गयी है। बेगूसराय की इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना को लेकर बीजेपी ने सरकार पर जमकर हमला बोला है।


बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने महागठबंधन की सरकार पर हमला बोला। कहा कि हिन्दूस्तान के इतिहास में यह पहली घटना है। उन्होंने कहा कि बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े 30 किलोमीटर की दूरी में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गोली मार दी है। जिसमें एक की मौत हो गयी। 10 से 11 लोग घायल हुए है।


नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि हिन्दूस्तान के इतिहास में यह पहली घटना होगी कि जब बाइक पर सवार दो लोग इस प्रकार से गोली मारते हुए निकल गये और पुलिस पकड़ भी नहीं पायी। उन्होंने इस घटना को बहुत ही दुर्भाग्य बताया। कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से अपराधियों के हौसले बुलंद है। 


सुशील मोदी आगे कहते हैं कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद शायद अपराधियों को लगता है कि हमारी सरकार बन गयी। इसलिए इस तरह की हरकते कर रहे हैं। बिहार में लगातार स्थितियां बिगड़ती जा रही है। अभी तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक की थी लेकिन उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। यह बहुत चिंता का विषय है बिहार के लोग दहशत के साए में जी रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि कही फिर से जंगलराज की वापसी तो नहीं हो गयी है।