ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

बर्फीली हवाओं से कांपा बिहार, इस तारीख तक शीतलहर का अलर्ट जारी

PATNA : राजधानी पटना समेत पूरे दक्षिण बिहार में बर्फीली ठंडी पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा की रफ्तार से तीन दिनों तक कनकनी बढ़ती हुई महसूस होगी। पटना, गया सहित अन्य जिलों में 2

 बर्फीली हवाओं से कांपा बिहार, इस तारीख तक शीतलहर का अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत पूरे दक्षिण बिहार में बर्फीली ठंडी पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा की रफ्तार से तीन दिनों तक कनकनी बढ़ती हुई महसूस होगी।  पटना, गया सहित अन्य जिलों में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ी है। जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, सूबे में 12 से 15 जनवरी के दौरान उत्तर बिहार के 14 जिलों में शीत दिवस या शीत लहर होने की संभावना है। रविवार तक प्रदेश से पश्चिमी विक्षोभ के पार करने की संभावना है। जिस कारण हवा की रफ्तार में अगले तीन दिनों के बाद से धीरे-धीरे कमी आएगी। गुरुवार को पटना सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह और शाम के समय कनकनी का एहसास हुआ। हालांकि,पटना सहित दक्षिण बिहार में दोपहर के समय धूप निकलने के कारण लोगों ने दिन में राहत महसूस की।


गुरुवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इस कारण लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा था। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत महसूस की। पटना के अधिकतम तापमान में 3.9 और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी। पटना का न्यूनतम तापमान 11.6 और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


उधर, उत्तर बिहार के कई जिलों में पिछले कई दिनों से धूप नहीं निकल रही है। इस कारण इन जिलों में शीत दिवस या शीत लहर जैसी स्थिति 12 से 15 जनवरी के बीच बन सकती है। शीत दिवस या शीत लहर जैसी स्थिति सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार और सहरसा सहित उत्तर बिहार के अन्य शहरों में बन सकती है। मौसम विभाग ने 12 से 15 जनवरी के बीच कई जिलों में शीत दिवस या शीतलहर होने की संभावना जताई है। इसको लेकर लोगों को एहतियात बरतने को कहा है। इसमें बताया है कि बच्चे एवं बुजुर्गों को ठंड से बचना है। गर्म कपड़े धारण करें और गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें।