ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

विरोधी टूट का दावा कर रहे, अब कांग्रेस करेगी एकजुटता मार्च

PATNA : बिहार कांग्रेस में टूट के दावे अक्सर विरोधी करते रहते हैं. जनता दल यूनाइटेड का शायद ही कोई ऐसा नेता होगा जो कांग्रेस में जल्द टूट हो जाने का दावा नहीं करता हो. हालांकि

विरोधी टूट का दावा कर रहे, अब कांग्रेस करेगी एकजुटता मार्च
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार कांग्रेस में टूट के दावे अक्सर विरोधी करते रहते हैं. जनता दल यूनाइटेड का शायद ही कोई ऐसा नेता होगा जो कांग्रेस में जल्द टूट हो जाने का दावा नहीं करता हो. हालांकि अब तक ऐसा देखने को नहीं मिला है. बावजूद इसके अब कांग्रेस ने एकजुटता मार्च करने का फैसला किया है. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सुस्त पड़ चुके संगठन को एक्टिवेट करने के लिए बिहार कांग्रेस ने एकजुटता मार्च का आयोजन करने का फैसला किया है.


बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि पाकिस्तान से बांग्लादेश की मुक्ति 50 साल होने वाले हैं. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में आज से पचास वर्ष पूर्व भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये थे. बांग्लादेश की मुक्ति एक ऐतिहासिक घड़ी है, जिसे हम सबों को याद करना चाहिये. हर एक भारतवासी के लिये यह गौरव का विषय है. इसलिए बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की स्वर्ण जयन्ती पर कांग्रेस बिहार के हर जिले में एक एकजुटता मार्च का आयोजन करेगी. 



प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार कांग्रेस इसे धूमधाम से एक पर्व के रूप में मनायेगी. सेना के शहीदों को इस अवसर पर याद किया जायेगा और उनके परिजनों को सम्मानित किया जायेगा. तैयारी समिति बिहार की अध्यक्ष जया मिश्र ने कार्यक्रम की रूप रेखा को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि जिला और राज्यस्तर पर बांग्लादेश युद्ध में शामिल हुए या शहीद हुए परिवारों की पहचान की जा रही है, फिर उन्हें सम्मानित किया जायेगा. 

टैग्स