ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बैठक में सहनी को नहीं बुलाना अति पिछड़ा समाज का अपमान, विद्यापति चंद्रवंशी ने सरकार पर साधा निशाना

PATNA: बुधवार को नीतीश सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर जातीय जनगणना पर अपना फैसला सबके सामने रखा, जहां कहा गया कि बिहार में जातिगत जनगणना होगी। इस बैठक में मुकेश सहनी को संसदीय कार्

बैठक में सहनी को नहीं बुलाना अति पिछड़ा समाज का अपमान, विद्यापति चंद्रवंशी ने सरकार पर साधा निशाना
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बुधवार को नीतीश सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर जातीय जनगणना पर अपना फैसला सबके सामने रखा, जहां कहा गया कि बिहार में जातिगत जनगणना होगी। इस बैठक में मुकेश सहनी को संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी द्वारा न्योता ना दिए जाने को लेकर साहनी ने आपत्ति जताई थी और विजय चौधरी को लेटर लिखा था। अब इस मसले पर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने अपनी राय रखी है और कहा है कि जो मैंडेट 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिला उसमें मुकेश सहनी का भी योगदान है। 



विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि मुकेश सहनी भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन में थे और जो वोट एनडीए को मिला उसमें मुकेश सहनी का भी जनाधार था। ऐसे में अब जब बैठक में उन्हें नहीं बुलाया गया है तो यह अति पिछड़ा समाज का अपमान है। चंद्रवंशी ने कहा की एनडीए के नेताओं के तरफ से जो सफाई दी गई, उसमें कोई भी दम नहीं है। 



एनडीए के नेताओं ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में उन्हीं को न्योता दिया जाता है, जिनके विधायक हो लेकिन जो मैंडेट एनडीए सरकार को मिला उसमें मुकेश सहनी का बड़ा योगदान है। आपको बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें सहनी को न्योता नहीं दिया गया। इसको लेकर सियासी पारा लगातार तेज़ होते जा रहा है। 

टैग्स