ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

बहरूपिया से सावधान रहने की जरूरत, तेजस्वी बोले- बिहार तय करेगा देश का अगला पीएम

PATNA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खुले मंच से एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी के खिलाफ तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए क

बहरूपिया से सावधान रहने की जरूरत, तेजस्वी बोले- बिहार तय करेगा देश का अगला पीएम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खुले मंच से एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी के खिलाफ तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को बहरूपिया से सावधान रहने की जरूरत है। बहरूपिया मीठा-मीठा बात करेगा, वोट लेगा और गायब हो जाएगा। देश की सरकार चला रहे लोग नहीं चाहते हैं कि अंतिम पायदान पर बैठे लोग मुख्यधारा में आएं लेकिन 2024 में बिहार तय करेगा कि देश पर कौन राज करेगा।


दरअसल, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रविवार को पटना में आयोजित रविदास जयंती में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि आज देश में जो हालात हैं ऐसी हालत में संविधान और लोकतंत्र को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। सभी को साथ मिलकर देश के लोकतंत्र को बचाना होगा। देश में जहां सांप्रदायिक शक्तियां काबिज हो गई हैं, वहां लोग चाहते हैं कि सामाजिक न्याय की बात हो।


तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि न्याय को ये लोग मानते नहीं है। देश की सरकार नागपुर से संचालित की जा रही है। देश में जो लोग सरकार चला रहे हैं वे लोग नहीं चाहते हैं कि अंतिम पायदान के लोग मुख्यधारा में आएं। देश की सत्ता में बैठे लोग विपरीत सोच के हैं, उनकी सोच ही अलग है। उनकी सोच है कि चंद लोग राज करेगा बाकी सब गुलामी करेगा। बहरूपिया जब सामने आ जाए तो सावधान रहने की जरूरत है, मीठा-मीठा बात करेगा, वोट लेगा और गायब हो जाएगा। भाजपा के लोग देश पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बिहार में हमलोगों ने मजा चखा दिया।


बीजेपी के लोग जनता में झूठा भ्रम फैलाकर सत्ता पर काबिज रहना चाहते हैं। आज जब बिहार की सरकार काम कर रही है तो बीजेपी के लोग बोलते हैं कि जंगलराज वापस आ गया। तेजस्वी ने कहा कि आखिर ऐसी कौन सी जादू का छड़ी थी कि रातों-रात बिहार में जंगलराज हो गया और उनके राज में कौन सा राज था। हम सब लोगों को सावधान और मजबूत रहने की जरूरत है, अगर सबका साथ मिला तो बीजेपी को 2–3 सीट से ज्यादा होने नही देंगे। 2024  में बिहार तय करेगा कि देश में किसका राज होगा। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लोगों से जो 10 लाख नौकरी का वादा किया है उसे जल्दी ही पूरा करेंगे, कुछ ही दिनों में काफी संख्या में बहालियां होने वाली है।

टैग्स