ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बढ़ती आबादी विकास में बाधक, सुशील मोदी बोले- बिहार में लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून

PATNA: देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंतित केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बक्सर में एलान किया कि अगर बिहार में बीजेपी की सरकार बनती है तो राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू

बढ़ती आबादी विकास में बाधक, सुशील मोदी बोले- बिहार में लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंतित केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बक्सर में एलान किया कि अगर बिहार में बीजेपी की सरकार बनती है तो राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाएगा। गिरिराज सिंह के बाद अब बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी बढ़ती जनसंख्या को विकास में बाधक बताया है और बिहार सरकार से राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून या नीति बनाने की मांग कर दी है। 


सुशील मोदी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पहले से ही दो बच्चों की नीति लागू है। इसे लागू करने का उद्देश्य धर्म से नहीं बल्कि जनसंख्या नियंत्रण का संबंध संसाधनों पर बढ़ते दबाव से है। सुशील मोदी ने कहा है कि बढ़ती आबादी विकास को बेअसर कर रही है। सुशील मोदी ने कहा कि एक तरफ कम बच्चे वालों को प्रोत्साहित करना और दूसरी तरफ वोट बैंक पर नजर रख कर जनसंख्या नियंत्रण कानून का अंधविरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।


उन्होंने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून या नीति का किसी धर्म से संबंध नहीं है। बल्कि यह कानून बढ़ते प्रदूषण, घटते भूगर्भ-जल स्तर, स्कूल, अस्पताल, और रेलवे जैसे अन्य संसाधनों पर बढ़ते बोझ से निपटने के लिए अब अपरिहार्य हो गया है। इस पर राजनीति करना मानवता के लिए आत्मघाती है। इससे पहले बक्सर पहुंचे  गिरिराज सिंह ने भी बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की वकालत की थी और कहा था कि बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होगा।