ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बढ़ते अपराध पर BJP ने सरकार को घेरा, संजय जायसवाल बोले.. अपराधियों को संरक्षण दे रहे नीतीश

PATNA : बिहार में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर एक तरफ जहां सीएम नीतीश कुमार लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी और बीजेपी ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बो

बढ़ते अपराध पर BJP ने सरकार को घेरा, संजय जायसवाल बोले.. अपराधियों को संरक्षण दे रहे नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर एक तरफ जहां सीएम नीतीश कुमार लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी और बीजेपी ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार एक रबर स्टांप मुख्यमंत्री हैं और उनका काम सिर्फ अपराधियों को संरक्षण देना है। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना के पीरबहोर थाने में जो कुछ देखने को मिला, वह जनता राज का ही एक नजारा था। थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों की पिटाई की जा रही है और पुलिस असहाय बनी हुई है।


संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार एक रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। उनका बस एक ही काम है तेजस्वी यादव और बिहार के सभी अपराधियों को संरक्षण देना। शराब माफिया थाने से पैसा वसूल रहे हैं। पीरबहोर थाने में जो कुछ भी हुआ उससे हर कोई वाकिफ है लेकिन पूर्व एमएलसी के आरोपी बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक तरफ जहां बिहार में अपराधियों का खुली छूट मिल गई है तो वहीं दूसरी तरफ यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई भी होती है और उनके अवैध संपत्ति पर बुलडोजर भी चलता है।


इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके लिए पांच सदस्सीय कमेटी का गठन भी किया गया है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को बीजेपी पूरे बिहार में रक्तदान कार्यक्रम चलाएगी। जबकि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर बीजेपी केंद्र की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखेगी। इस बीच कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


इसके अलावा गांधी जयंती के मौके पर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता गांधी मूर्ति के समक्ष 15 मिनट का मौन धारण करेंगे ताकि जिस तरह से पीएम मोदी देश की सेवा कर रहे हैं उसी तरह से बिहार सरकार को भी सद्बुद्धि मिले जिससे बिहार में शांति कायम हो सके। इस दौरान संजय जायसवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जिस तरह से हाल के दिनों में अपराध बढ़ा है, डीएसपी को पीटा जा रहा है, पुलिसकर्मियों की हत्याएं हो रही हैं, बालू माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। इसके विरोध में बीजेपी 2 अक्टूबर को गांधी मूर्ति मौन धरना देगी।