ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बच्चों के बीमार होने का मामला: BJP MLC ने की जांच की मांग,कहा- खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा..

PATNA: बिहार दिवस पर गांधी मैदान में बच्चों के बीमार होने का मामला विधान परिषद में बीजेपी एमएलसी संजय मयूख ने उठाया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बच्चे बीमार हैं समुचित इलाज की

बच्चों के बीमार होने का मामला: BJP MLC ने की जांच की मांग,कहा- खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार दिवस पर गांधी मैदान में बच्चों के बीमार होने का मामला विधान परिषद में बीजेपी एमएलसी संजय मयूख ने उठाया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बच्चे बीमार हैं समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए और इस मामले में जिन लोगों ने कोताही बरती है उन पर कार्रवाई की जाए। 


संजय मयूख ने बताया कि सरकार और सदन ने आश्वासन दिया है कि बच्चों के प्रति वे सचेत हैं। बीजेपी एमएलसी ने कहा कि सिर्फ खानापूर्ति से काम नहीं चलने वाला दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और इस मामले की जांच की जानी चाहिए।   


पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। गंभीर रुप से बीमार करीब 15 बच्चों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य बच्चों का इलाज गांधी मैदान स्थित स्वास्थ्य शिविर में कराया जा रहा है। 


बताया जाता है कि विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों बच्चे बिहार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। फूट प्वाइजनिंग के कारण 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। आनन-फानन में गंभीर रूप से बीमार बच्चों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।




टैग्स