ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

बाबा बागेश्वर के आगमन पर फिर बोले तेजप्रताप, कहा ... भूल रहे हैं बिहार में सरकार किसकी है

PATNA : बिहार में आगामी 13 मई को हिंदू धर्म गुरु के रूप में पहचान बना चुके बाबा बागेश्वर का आगमन होने वाला है। उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म हो चुकी है। रा

बाबा बागेश्वर के आगमन पर फिर बोले तेजप्रताप, कहा ...  भूल रहे हैं बिहार में सरकार किसकी है
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में आगामी 13 मई को हिंदू धर्म गुरु के रूप में पहचान बना चुके बाबा बागेश्वर का आगमन होने वाला है।  उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म हो चुकी है। राजद के तरफ से बाबा के आगमन का जोरदार विरोध किया जा रहा है। पार्टी के तरफ से सुप्रीमों लालू यादव के बड़े बेटे और सरकार के मंत्री के तरफ से हर रोज नया दावा किया जा रहा है। 


दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री और राजद नेता के तरफ से कहा गया कि, बाबा बागेश्वर की सुरक्षा को लेकर कितना भी दावा कर लिया जाए।  लेकिन, हमारी सेना भी उनको लेकर तैयार हैं।  वो अगर बिहार आकर हिंदू, मुश्लिम, सिख, ईसाई करेंगे तो हमलोग उनका जोरदार तरीके से विरोध करेंगे और इसको लेकर हमारी सेना तैयार कर लिया जाएगा।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, शायद बाबा का समर्थन करने वाले भूल रहे हैं कि बिहार में सरकार किसकी है।


राबड़ी देवी के आवास पर आज आयोजित भोज को लेकर उन्होंने कहा कि राजद के लोगों के लिए आज बड़ा ही शुभ दिन है।भगवान के तरफ से आज सभी को आमंत्रित किया गया था और सभी लोग अपने भगवान से मिलने आए थे। उन्हें लालू जी  के तरफ से सलाह दी गई। हमलोग काफी बेहतर तरीके से सरकार चला रहे हैं और आगे भी चलाते रहेंगे।


वहीं, उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर को लेकर जितनी भी सेना बना लिया जाए सबका जवाब देने के हमारा संगठन DSS तैयार हैं। वैसे तो ये RSS के विरोध में बनाया गया था लेकिन अब ये हर उनलोगों को जवाब देना जो हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई में मतभेद पैदा करने का काम करेंगे। उनको हमलोगों का जोरदार विरोध करना होगा। DSS का कहना है कि, वो सभी धर्मों के सम्मान की नीति पर काम करता है और आगे भी करता रहेगा।