ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

अयोध्या राम मंदिर पर बोले जगदानंद ... 'श्री राम' में नहीं 'हे राम' में विश्वास करने वाली पार्टी है RJD

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिनों अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के तारीख की घोषणा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि, 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन ह

अयोध्या राम मंदिर पर बोले जगदानंद ...   'श्री राम' में नहीं 'हे राम' में विश्वास करने वाली पार्टी है RJD
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिनों अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के तारीख की घोषणा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि, 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इसके बाद अमित शाह द्वारा किए गए घोषणा के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अब राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। 


राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अमित शाह पर तंज कस्ते हुए कहा है कि, हम और हमारी पार्टी 'हे राम' में विश्वास करते हैं 'श्रीराम' में नहीं। हमारे हृदय में राम है पत्थर या मंदिरों में नहीं। जगदानंद सिंह ने कहा कि, श्री राम ना तो अयोध्या में है और ना ही लंका में बल्कि श्री राम शबरी की कुटिया में रहते हैं।  वो आज भी वहां मौजूद हैं। अब श्रीराम वाले लोग उन्हें अपनी दिल से निकाल कर मंदिरों में बैठा रहे हैं। 


जगदानंद सिंह ने अमित शाह से सवाल करते हुए कहा कि, क्या श्री राम रामायण से भाग जाएंगे, या वो लोगों के दिलों में से भाग जाएंगे, क्या भारत राम का नहीं रहेगा। अब लग तो यही रहा है कि वो सिर्फ और सिर्फ मंदिर ही राम का रहेगा। देश में सिर्फ नफरत की जमीन पर मंदिर का निर्माण हो रहा है। अब इस देश में इंसानियत नहीं बची है। अब उन वादियों के राम बचे हुए हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, भारत में अबतक यह माना जाता था की राम  सब के दिलों में है। वो पूरा देश में है। भारत के राम भारत के कण-कण में रहेंगे। भारत में राम को लोगों के दिलों में से छीन कर सिर्फ पत्थरों के आलीशान भवन में बैठाया नहीं जा सकता। भगवान राम कभी भी कैद नहीं हुए हैं।


वहीं, इस मामले में जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि, भगवान राम में हमसब की आस्था है। लेकिन, हमारी उम्मीद यह भी है कि 'भूखे भजन न होई गोपाला', अमित शाह को यह भी याद होना चाहिए कि 2014 से लेकर 2023 तक पिछले 9 वर्षों में युवाओं को जो रोजगार देने की बात कही थी, अब इनको उसकी भी तारीख बता देना चाहिए। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता