ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

अतीक अहमद के प्रति तेजस्वी का उमड़ा प्रेम, बोले- ‘अतीक जी’ का नहीं कानून का जनाजा निकला

PATNA: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के बाद पूरे देश की राजनीति गर्म हो गई है। बिहार में भी इसको लेकर खूब सियासत हो रही ह

अतीक अहमद के प्रति तेजस्वी का उमड़ा प्रेम, बोले- ‘अतीक जी’ का नहीं कानून का जनाजा निकला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के बाद पूरे देश की राजनीति गर्म हो गई है। बिहार में भी इसको लेकर खूब सियासत हो रही है। इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अतीक और अशरफ के प्रति अपनी हमदर्दी जाहिर कर दी है। दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने माफिया अतीक अहमद को न सिर्फ अतीक जी कहकर संबोधित किया बल्कि इस घटना को शर्मनाक करार दिया है।


प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या पर तेजस्वी ने कहा कि अपराध या अपराधियों से हमें कोई सहानुभूती नहीं है लेकिन अपराध और अपराधियों के खात्मे के लिए देश में कानून और संविधान है। कानून के तहत ही सभी अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। इसी देश में प्रधानमंत्री के हत्यारों का ट्रायल हुआ और कानून के तहत उन्हें सजा मिली लेकिन यूपी में जो भी हुआ वह शर्मनाक है। तेजस्वी ने कहा कि यूपी में अतीक जी का नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है।


तेजस्वी ने कहा कि देश में सबसे अधिक हत्याएं पुलिस कस्टडी में हुई हैं। सब लोग अच्छी तरह से जान रहे हैं कि यूपी में किस तरह का सरकार चल रही है। पुलिस की कस्टडी में जिस तरह से गोली मारी गई, अगर यही काम किसी दूसरे राज्य में हुआ होता तो बीजेपी के लोग चुप नहीं रहते। हत्यारे से किसी को किसी तरह की हमदर्दी नहीं होनी चाहिए लेकिन पुलिस कस्टडी में किसी की हत्या हो जाए तो सवाल उठना लाजमी है। जिस तरह से ये घटना हुई है उससे लगता है कि इसकी पहले से पूरी प्लानिंग थी। अपराधियों का खात्मा होना चाहिए लेकिन उसका तरीका सही होना चाहिए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता