ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी पर मानहानि का किया केस, 2 साल की हो सकती है जेल

PATNA: मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में मानहानि को लेकर परिवाद दायर किया है. तेजस्वी पर बयान के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. बताया जा रह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में मानहानि को लेकर परिवाद दायर किया है. तेजस्वी पर बयान के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि दोषी पाए जाने पर इसके तहत दो साल की सजा का प्रावधान है. 

अशोक चौधरी के वकील ने कहा कि माफी मांगने और फेसबुक और ट्विटर से तेजस्वी यादव को वीडियो डिलिट करने के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन उन्होंने नोटिस के बाद भी डिलिट नहीं किया. जो वीडियो शेयर किया था वह एडिटेड था. उसमें यह दिखाया जा रहा था कि अशोक चौधरी गाली दे रहे है. लेकिन ऐसा नहीं था. जिसके बाद मानहानि का क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है. अगर कोर्ट ने ट्रायल चलाया और दोषी साबित हुए तो दो साल की सजा उनको हो सकती है. 

15 जून को भेजा था नोटिस

15 जून को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा था. अशोक चौधरी ने कहा था कि तेजस्वी यादव माफी मांगे नहीं तो वे कानूनी कार्रवाई को बाध्य होंगे. अशोक चौधरी ने ट्वीट करते किया था कि समाज और मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से नेता प्रतिपक्ष ने जो हरकत की है, मैं उसके जवाब में लीगल नोटिस भेज रहा हूं. नेता प्रतिपक्ष जनता से या तो माफी मांगे अन्यथा हम कानूनी रूख अख़्तियार करने को बाधित होंगे.



टैग्स