ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन; जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : पटना सिविल कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ समन जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होनी है। यह मामला नरेंद्र मोदी से जुड़ा हुआ

अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना सिविल कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ समन जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होनी है। यह मामला नरेंद्र मोदी से जुड़ा हुआ है।


दरअसल, पटना हाईकोर्ट के एक वकील ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निचली अदालत में एक परिवाद दायर किया था। यह मामला पीएम मोदी को अनपढ़ कहे जाने से जुड़ा हुआ है। पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता रवि भूषण कुमार वर्मा ने सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इसके बाद अब इस मामले की सुनवाई 19 अक्टूबर को की जानी है।


मिली जानकारी के अनुसार, केजरीवाल के खिलाफ दायर परिवाद पर निचली अदालत ने आईपीसी की धारा - 332,500 तथा 505 के तहत संज्ञान लिया संज्ञान लिया तथा समन जारी करने का निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी। शिकायतकर्ता का कहना है कि संवैधानिक पद पर आसीन प्रधानमंत्री को अनपढ़ कहे जाने से उनके करोड़ों प्रशंसक आहत हुए हैं। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास भी है। उल्लेखनीय है कि बीते 19 मई को केजरीवाल ने ट्वीट कर मोदी को अनपढ़ कहा था।


 उधर, सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल पर भी कोर्ट की गाज गिर गई है। जहां अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बिहार में समन जारी किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली की भी एक अदालत ने मुख्यमंत्री की पत्नी सुनिता केजरीवाल के खिलाफ समन जारी कर दिया है। दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में सुनिता केजरीवाल का नाम होने की वजह से कोर्ट ने समन जारी है।