ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अरे...नहीं बना है ? कमाल है... जनता दरबार में आई शिकायत पर CM नीतीश ने 'सचिव' को लगाया फोन, बोले - बताइए ये कितना खराब बात है

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री आज जनता दरबार में मौजूद हैं। इस दौरान वो कई विभागों की शिकायतों को सुन रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में मुजफ्फरपुर की

अरे...नहीं बना है ? कमाल है... जनता दरबार में आई शिकायत पर CM नीतीश ने 'सचिव' को लगाया फोन, बोले - बताइए ये कितना खराब बात है
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री आज जनता दरबार में मौजूद हैं। इस दौरान वो कई विभागों की शिकायतों को सुन रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में मुजफ्फरपुर की एक महिला ने शिकायत की है। महिला ने  मुख्यमंत्री से कहा कि- उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा। दो साल पहले ही आवास स्वीकृत हो गया। इसके बाद भी प्रखंड स्तर से लटकाकर रखा गया है। बोचहां के आवास सहायक तीस हजार रू मांग रहा है। 


वहीं, महिला की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को फोन लगाया और कहा कि इस महिला का मामला देखिए। यह कह रही है कि इसका आवास स्वीकृत है। लेकिन दिया नहीं जा रहा। यह कह रही है कि बोचहां का आवास सहायक तीस हजार रू मांग रहा।  बताइए तो यह कितना खराब बात है। तुरंत एक्शन लीजिए। 


इसके आलावा एक अन्य मामले में अरवल एक महिला सीएम नीतीश के पास पहुंची। इस महिला  ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे यहां गली-नली नहीं बना है। बीडीओ कहते हैं कि काम नहीं होगा। यह सुनकर सीएम नीतीश बोले...अरे...नहीं बना है ? कमाल है...। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार और एस. सिद्धार्थ को बुलाया। कहा कि महिला को गली-नली योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला की शिकायत पर पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को फोन लगाया और कहा कि महिला अरवल से आई है। इनके गांव में गली-नली योजना का लाभ नहीं मिला है। इसको दिखवाइए। इसके बाद सीएम नीतीश ने महिला को कहा कि जाइए हो जायेगा।