ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

आरा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ! बोले ... कौन नहीं चाहता आगे बढ़ना,बस आशीर्वाद बनाई सभे

PATNA : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में दिख रहे हैं। पवन सिंह अंदर ही अंदर आरा से लोकसभा चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं। इस बात की पुष्टि आज खुद अभिन

आरा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ! बोले ... कौन नहीं चाहता आगे बढ़ना,बस आशीर्वाद बनाई सभे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में दिख रहे हैं। पवन सिंह अंदर ही अंदर आरा से लोकसभा चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं। इस बात की पुष्टि आज खुद अभिनेता पवन सिंह ने की है। पटना में जब पत्रकारों ने पवन सिंह से सवाल किया कि - क्या वो आरा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे?इस पर उन्होंने कहा कि जो पार्टी कहेगी वो करूंगा।


इसके आगे चुनाव लड़ने की इच्छा पर पवन सिंह ने कहा कि- किसको आगे बढ़ने का मन नहीं करता है। कमर कस चुके हैं बस आदेश का इंतजार है। आरा के लोगों से उन्होंने कहा कि सिर्फ मेहनत करना है। कुंवर सिंह की धरती का एक मैं भी बेटा हूं। उन्होंने भोजपुरी  में कहा कि 'बस आशीर्वाद बनाईं सभे', आपलोग ने ही  गायक से नायक बनाया आगे जो आपलोगों की  मर्जी । हालांकि, पवन सिंह नीतीश- तेजस्वी की सरकार पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। 


इसके आगे जब पत्रकारों ने पवन सिंह से पूछा कि- बिहार सरकार देश के मुद्दे पर चिंतित नहीं है। इस सवाल पर गोल मोल जवाब देते हुए पवन सिंह ने कहा कि वो पार्टी के नए सिपाही हैं। उन्हें बहुत जानकारी नहीं हैं और जिस मुद्दे पर जानकारी नहीं होती वो उस पर नहीं बोलते। जो पार्टी कहेगी वो करूंगा।  हर इंसान को आगे बढ़ने का मन नहीं करता है। 


आपको बताते चलें कि,भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भाजपा के तरफ से आयोजित  मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के तहत बीजेपी की तरफ से आज बिहार के 1500 युवाओं को अमृत कलश के साथ स्पेशल ट्रेन से दिल्ली रवाना किया जाएगा। इसके बाद इस मिट्टी से एक नए पार्क का निर्माण करवाया जाएगा।