ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

'अपनी मां के भी नहीं हैं BJP वाले ...', विपक्ष के आरोप पर बोले नीतीश के मंत्री, कहा - दिल्ली वालों को खुश करने लिए बोलते हैं उल्टा -पुल्टा

PATNA : भाजपा वाले अपनी मां को ठगते हैं। यह लोग अगर मां के पैर होते हैं यार की पूजा करते हैं तो बस फोटो के लिए। इनका काम खाली हिंदू-मुस्लिम भारत-पाकिस्तान करना है। क्या बात है हम न

'अपनी मां के भी नहीं हैं BJP वाले ...', विपक्ष के आरोप पर बोले नीतीश के मंत्री, कहा - दिल्ली वालों को खुश करने लिए बोलते हैं उल्टा -पुल्टा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : भाजपा वाले अपनी मां को ठगते हैं। यह लोग अगर मां के पैर होते हैं यार की पूजा करते हैं तो बस फोटो के लिए। इनका काम खाली हिंदू-मुस्लिम भारत-पाकिस्तान करना है। क्या बात है हम नहीं बल्कि बिहार सरकार के मंत्री कह रहे हैं।


दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री जमा खां से जब यह सवाल किया गया कि भाजपा वाले पुल गिरने का दोषी आपकी सरकार को ठहरा रहे हैं और लोगों से झूठा वादा करने का आरोप लगा रहे। इसके बाद उन्होंने भड़कते हुए कहा कि - छोड़िए ना वह लोग क्या बोलेंगे उनको बोलना कुछ और होता है बोलते हैं कुछ और। इसके बाद जब वापस से सवाल किया गया कि मंत्री ने बड़ी बात कह डाली।


बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि, भाजपा वाले से जब बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और काला धन को लेकर सवाल किया जाता है तो यह लोग हिंदू - मुस्लिम की बात करते हैं। हिंदुस्तान- पाकिस्तान की बात करते हैं। यह कोई जवाब नहीं हुआ। उनके नेता तो इस कदर ठगने वाले लोग हैं कि- अपनी मां का भी पैर धोते हैं या पूजा करते हैं तो वो बस दुनिया को दिखाने के लिए करते हैं। यह लोग अपनी मां को भी ठगते हैं। मंदिर को भी ठगते हैं। मस्जिद को भी ठगते हैं।


मंत्री ने कहा कि - भाजपा वालों को बोलना कुछ है बोल  कुछ रहे हैं । यह तो बात आप भी जानते हैं यह बीजेपी के लोग ये क्या जो दिल्ली में बैठे हुए हैं वह भी बौखलाए हुए हैं। यह लोग तो बस दिल्ली वाले को खुश करने के लिए बोलते रहते हैं। ये लोग पहले अपना काम तो बताएं, यह लोग जो वादा किया तो उसे तो पूरा करे लें। इनलोगों ने जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने काला धन वापस लाने को, बेरोजगारी दूर करने को लेकर , महंगाई दूर करने को लेकर जो वादा किया था और आज तक पूरा नहीं हुआ। भाजपा के लोग जो भी वादा किया एक भी वादा बता दीजिए जिस पर उन्होंने काम किया हो।