ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

‘हमास का समर्थन करने वालों पर चले राष्ट्रद्रोह का केस’ अपने ही सहयोगी माले पर हमलावर हुई JDU, कहा- इन्हें गाजापट्टी भेज देना चाहिए

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। सत्ताधारी माले विधायकों ने सदन के भीतर हमास के मारे गए लोगों के प्रति शोक प्रकट करने की मांग स्पीकर से की। इ

‘हमास का समर्थन करने वालों पर चले राष्ट्रद्रोह का केस’ अपने ही सहयोगी माले पर हमलावर हुई JDU, कहा- इन्हें गाजापट्टी भेज देना चाहिए
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। सत्ताधारी माले विधायकों ने सदन के भीतर हमास के मारे गए लोगों के प्रति शोक प्रकट करने की मांग स्पीकर से की। इसके बाद सदन के भीतर भारी हंगामा हुआ। हमास में मुद्दे पर एक ही गठबंधन में शामिल माले और जेडीयू आमने सामने आ गए हैं। जेडीयू ने कहा है कि हमास का समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलाया जाना चाहिए।


जेडीयू विधायक डॉ. संजीव ने सदन के भीतर माले की इस करतूत पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि ये अत्यंत दुखद है इससे दुखद कुछ और नहीं हो सकता है। जिस तरह से हमास ने इजराइल में घुसकर महिलाओं के साथ रेप किया बच्चों के साथ दरिंदगी की और उसके पक्ष में अगर कोई बोलता है तो इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।


जब जेडीयू विधायक से पूछा गया कि वे अपने सहयोगी माले पर सवाल उठा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि सहयोगी अगर गलत करेंगे तो क्या होगा, अगर एक ऊंगली सड़ जाए तो उसे काट देना चाहिए नहीं तो उसका विष पूरे शरीर में फैल जाता है। ऐसे विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो आतंकवादी संगठन को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोग अपनी जिम्मेवारी को भूल गए हैं। जब विधानसभा में जाएंगे तो क्षेत्र की जनता कहेगी कि हमास को बुलाइए चुनाव प्रचार के लिए, तब ये लोग क्या करेंगे।


उन्होंने कहा कि ये लोग आतंकवादी विचारधारा के लोग हैं जो आतंकवादियों का साथ दे रहे हैं। जनता इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी और वोट लेने जाएंगे तब पता चलेगा कि ये लोग कैसी बात कर रहे हैं। हमास के आतंकवादियों ने जिस तरह से महिलाओं और बच्चों के साथ हैवानियत की अगर कोई उनका समर्थन करता है तो उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलना चाहिए। ऐसे सभी लोगों को फ्लाइट का टिकट कटवाकर गाजापट्टी भेज देना चाहिए और वहीं जाकर ये लोग शोक प्रकट करें।