ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

'अपन बियाह नय सूरदास के बरतुहारी ...,' बिहार के CM पर बोले गिरिराज ....भविष्यवक्ता हो गए हैं नीतीश, पहले देख लें अपना हाल

PATNA : नीतीश कुमार भविष्यवक्ता हो गए हैं। नीतीश कुमार आजकल भविष्यवाणी भी करने लगे हैं, उनको आजकल बहुत कुछ मालूम होने लगा।इनका अपना कोई ठिकाना नहीं है की क्या होगा दूसरा का चि

'अपन बियाह नय सूरदास के बरतुहारी ...,' बिहार के CM पर बोले गिरिराज ....भविष्यवक्ता हो गए हैं नीतीश, पहले देख लें अपना हाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार भविष्यवक्ता हो गए हैं। नीतीश कुमार आजकल भविष्यवाणी भी करने लगे हैं, उनको आजकल बहुत कुछ मालूम होने लगा।इनका अपना कोई ठिकाना नहीं है की क्या होगा दूसरा का चिंता किए फिरते हैं। यह बातें भारत सरकार के मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने नीतीश के तरफ से समय से पहले लोकसभा चुनाव करवाए जाने को लेकर कहा है। 


दरअसल, दिल्ली से वापस बिहार लौटे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से जब यह सवाल किया गया कि, बिहार के सीएम यह कह रहे हैं कि लोकसभा का चुनाव समय से पहले करवा लिया जाएगा यह कहां तक उचित है। जिसके जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि - नीतीश कुमार आजकल भविष्यवक्ता हो गए हैं, उनको मालूम है, हमें तो नहीं मालूम है। वो अब भविष्यवाणी भी करने लगे हैं। देहात में एक कहावत है,- 'अपन बियाह नय सूरदास के बरतुहारी' अपना तो बिहार चल नहीं रहा है ठीक से दूसरे फ़ालतू चीज़ों पर टिपन्नी करते रहते हैं। 


मालूम हो कि, इससे पहले कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा था कि, -  देश में लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकता है। जरूरी नहीं है कि लोकसभा चुनाव 2024 के अप्रैल-मई में ही कराये जायें। इससे पहले भी चुनाव हो सकता है। नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों को कहा है- तेजी से काम करिये और लोगों को बताइये कि ये काम हम यानि बिहार सरकार करा रही है। जिसके बाद सीएम के इस बयान को लेकर सियासत काफी तेज हो गई।  


आपको बताते चलें कि, देश में आगामी साल में लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर राजनितिक दलों के तरफ अभी से ही अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी गई है। एक तरफ बिहार के सीएम विपक्षी दलों को एकजुट कर 23 जून को बड़ी बैठक करने वाले हैं।दूसरी तरफ केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा भी बिहार पर विशेष रूप से अपनी नजरें जमाई हुई है, यही वजह है कि विपक्षी दलों की बैठक के बाद अमित शाह और जेपी नड्डा का कार्यक्रम तय किया गया है।