ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

अमित शाह की रैली पर बोले तेजस्वी यादव, कहा.. सभी जान रहे कि शाह किसलिए आए हैं

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। अमित शाह ने पूर्णिया में आज जन भावना रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू और नीतीश पर जमकर ह

अमित शाह की रैली पर बोले तेजस्वी यादव, कहा.. सभी जान रहे कि शाह किसलिए आए हैं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। अमित शाह ने पूर्णिया में आज जन भावना रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू और नीतीश पर जमकर हमला बोला। अमित शाह की रैली पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा है कि अमित साह ने कोई नई बात नहीं कही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जान रहे हैं कि अमित शाह किस लिए आए हैं और क्या बोलेंगे। अमित शाह के पास अब बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है।


इधर, अमित शाह के दौरे पर जेडीयू ने भी हमला बोला है। जेडीयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अमित शाह बिहार में माहौल बनाने के लिए आए हैं लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिलने वाली है। नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलते हैं, बिहार में बीजेपी की विभाजनकारी नीति नहीं चल पाएगी। बिहार के लोगों ने कभी भी इस तरह के लोगों को प्रश्रय नहीं दिया है। अपनी विभाजनकारी नीति के तहत ही अमित शाह ने रैली के लिए सीमांचल का इलाका चुना है।


वहीं मंत्री संजय झा ने कहा है कि अमित शाह की रैली से बिहार की राजनीत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार सभी को साथ लेकर चलने की बात करती है। बीजेपी का काम ही रहा है देश की जनता को मुख्य मुद्दा से भटकाना। महंगाई और बेरोजगारी मुद्दा नहीं बने इसके लिए बीजेपी लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। नीतीश कुमार के फैसले से विपक्ष को नई ऊर्जा मिली है। नीतीश कुमार के पिछले 17 साल के कार्यकाल में बिहार की जनता अमन-चैन के साथ रह रही है। मंत्री ने कहा कि बिहार में सरकार बदली तो एक महीने में ही बीजेपी को सीमांचल में घुसपैठिए दिखने लगे, जब सरकार में थे उस वक्त उन्हें घुसपैठिए नहीं दिखते थे।