ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अमित शाह का दौरा : पटना पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया स्वागत

PATNA : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय बिहार दौरे पर विशेष विमान से पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल फागू चौहान समेत अन्य नेताओं

अमित शाह का दौरा : पटना पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया स्वागत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय बिहार दौरे पर विशेष विमान से पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल फागू चौहान समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट के लाउंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बैठक हुई। बंद कमरे में अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार के बीच बातचीत हुई।


इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद वे भोजपुर के जगदीशपुर के लिए रवाना हो गए। जगदीशपुर के दुलौर मैदान में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर होने वाले वीरकुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में उन्हें शामिल होना है।


केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को करीब 12.20 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से वे हेलीकॉप्टर से जगदीशपुर रवाना हुए। जगदीशपुर में विजयोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के बाद अमित शाह सासाराम स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज के कन्वोकेशन में शामिल होंगे।


सासाराम से अमित शाह गया एयरपोर्ट जायेंगे, वहीं से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बता दें कि 1857 की लड़ाई के महानायक बाबू वीरकुंवर सिंह 23 अप्रैल को ही जगदीशपुर किले में लौटे थे। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुंवर सिंह के किले पर पुष्पांजलि करेंगे। उनकी मौजूदगी में जगदीशपुर में 75 हजार से अधिक लोग एक साथ भारतीय तिरंगा लहरायेंगे। यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा।

टैग्स