ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लव-कुश समीकरण पर BJP की नजर, अमित शाह से मिलने के बाद नागमणि ने किया NDA में जाने का ऐलान

DESK: शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह से मुलाकात के बाद नागमणि ने ऐलान क

लव-कुश समीकरण पर BJP की नजर, अमित शाह से मिलने के बाद नागमणि ने किया NDA में जाने का ऐलान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह से मुलाकात के बाद नागमणि ने ऐलान किया है कि उनकी शोषित इंकलाब पार्टी जल्द ही एनडीए का हिस्सा होगी।


नागमणि ने कहा कि एनडीए को मजबूत बनाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। नीतीश-लालू जैसे बड़े भाई और छोटे भाई के शासन से लोग हैरान और परेशान हैं। बिहार की जनता परिवर्तन चाहती है। बिहार की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। 


अब बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी साथ ही देश का नेतृत्व भी एनडीए करेगा। एनडीए में जाने का नागमणि के फैसले ने लव-कुश समीकरण पर चोट किया है। वही बीजेपी ने एक बार फिर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू के वोटबैंक पर कब्जा कर लिया है।


 गौरतलब है कि बिहार के क्रांतिकारी नेता दिवंगत जगदेव प्रसाद के बेटे नागमणि कुशवाहा पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनकी कुर्मी और कोइरी समाज के वोटरों पर अच्छी पकड़ है। यू कहें कि लव-कुश समीकरण पर उनकी इस पकड़ को लेकर ही वे एनडीए का हिस्सा बनने जा रहे हैं. 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता